आंचलिक खबरें
छत्तीसगढ़
राजनीति
देखे वीडियो★★
*VIDEOदेवभोग विकासखण्ड के लाटापारा से इस योजना के तहत गोबर की खरीदी का शुभारंभ*
मंगलवार, 21 जुलाई 2020
Edit
*देवभोग गोधन न्याय योजना*
मनमोहन नेताम देवभोग
छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना गौधन न्याय योजना के तहत स्थानीय प्रशासन ने स्वसहायता समूह के जरिए गोबर की खरीदी शुरू कर दिया है ! हरेली त्योहार पर इसका तैयारी के साथ उदघाटन हुआ!
..देवभोग विकासखण्ड में लाटापारा से इस योजना के तहत गोबर की खरीदी शुरू की गई ब्लाक भर में लाटापारा के अलावा कदलीमुडा, निष्टीगुडा, झिरीपानी के गौठानो में शुरूआत के दौर में ही 20 क्विंटल अधिक गोबर की खरीदी हुयी ,गौधन न्याय योजना को स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारी अनुभाग के एसडीएम अनुपम आशीष टोप्पो और सीईओ एम एल मंडावी ने पहले से ही जोर शोर से तैयारी कर ली थी!जनपद पंचायत के सीईओ मंडावी ने कहा स्वसहायता समूह किसानो से 2रूपये में खरीद कर 8रूपये में धान उपार्जन केन्द्र के समिति बेचेगी!
फिर धीरे से ब्लाक के सभी पंचायतों मे खरीदी की जायेगी! उपार्जन समिति गौधन न्याय योजना के तहत खरीदी की गई गोबर से जैविक खाद का निर्माण करेगी! जो क्षेत्र भर के किसानो के लिए कारगार सिध्द होगी! ब्लाक भर के चार गौठानो में इस योजना को शुरू कराने के लिए सीईओ एम एल मंडावी, एसडीएम अनुपम टोप्पो के अलावा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुखचन्द बेसरा ,जनपद अध्यक्ष भी उपस्थित रहे जनपद सीईओ मंडावी ने कहा गोधन न्याय योजना के प्रथम चरण में चार गौठानो में गोबर खरीदी की गयी वही बाकि के 08गोठानो में द्वितीय और तृतीय चरण में खरीदी की जायेगी! सीईओ और एसडीएम के प्रयासों के चलते उद्घाटन दिवस में 20क्विंटल से अधिक गोबर की खरीदी हुयी है!
Previous article
Next article


