आंचलिक खबरें
कोरोना
खेती किसानी
छत्तीसगढ़
जरा हट कर
*अशोक बजाज ने मांढर ब्रांच केनाल से तत्काल पानी छोड़ने की मांग*
गुरुवार, 30 जुलाई 2020
Edit
अशोक बजाज ने मांढर ब्रांच केनाल से तत्काल पानी छोड़ने की मांग
अभनपुर
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने महानदी मुख्य नहर के मांढर ब्रांच केनाल से तत्काल पानी छोड़ने की मांग की है । उन्होने कहा कि अभनपुर, बिरोदा, केन्द्री, बेन्द्री, निमोरा, चंडी, मोहंदी, बेलर, सकरी, कोपेडीह, खोरपा, ढोंडरा, सिंगारभाँटा, सिवनी आदि गांवों में वर्षा के अभाव में फसल सूख रही है. इन गांवों के किसान फसल को लेकर चिंतित है. बजाज ने जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता से चर्चा कर कृषि एवं किसानों के हित में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की।
Previous article
Next article
