आंचलिक खबरें
कोरोना
छत्तीसगढ़
राजनीति
शिक्षा
*आम आदमी पार्टी करेगी 1 अगस्त से 10 अगस्त तक डिजिटल युवा आंदोलन*
गुरुवार, 30 जुलाई 2020
Edit
आम आदमी पार्टी करेगी 1 अगस्त से 10 अगस्त तक डिजिटल युवा आंदोलन - जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
रायपुर
आम आदमी पार्टी 24 जून से 14580 चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर आंदोलनरत है । प्रदेश के नेताओं द्वारा आमरण अनशन किया गया लेकिन इस विषय पर सरकार द्वारा किसी प्रकार का कोई भी ठोस आश्वासन नही दिया गया और उल्टा आमरण अनशन कर रहे नेताओं को पुलिस बल के दम पर गिरफ्तार कर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इसके लिए आम आदमी पार्टी अनशन समाप्त अब आंदोलन होगा तेज करने का निश्चय किया है ।
जिला अध्यक्ष कमल नारायण नायक ने कहा - आम आदमी पार्टी 1 अगस्त से 10 अगस्त तक डिजीटल युवा संवाद करेगी ।साथ ही आम पार्टी के स्थानीय नेता एकांत अग्रवाल ने कहा है कि हमने गांधी जी के सिद्धांतों पर चलकर आंदोलन किया लेकिन, अब हम भगत सिंग के सिद्धांतों से इस कांग्रेस की सरकार को जगायेंगे।
साथ ही स्थानीय नेता ने डिजिटल युवा आंदोलन की रूपरेखा मीडिया के सामने रखी ।
*छत्तीसगढ़ प्रदेश के युवाओं के रोजगार एवं 14580 चयनित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए* आम आदमी पार्टी के *डिजिटल युवा आंदोलन* की रूपरेखा 1 अगस्त से 10 अगस्त तक
1) *1 अगस्त* को *टि्वटर ट्रेंड* होगा
2) *2 अगस्त को फेसबुक लाइव*
3) *3 अगस्त को* - फेसबुक पर आंदोलन की मांगों पर वीडियो अपलोड
4). *4 अगस्त को*
*अब तक की मीडिया कवरेज को वायरल करना *
5) *5 अगस्त को*
आंदोलन की अगली रणनीति को वायरल ।
6) *6 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष का बहुत महत्वपूर्ण इंटरव्यू का फेसबुक से सीधा प्रसारण*
7) 7 अगस्त से 9 अगस्त तक
*आपका युवा चौपाल* और सोशल मीडिया पर उसका वायरल
8) *10 अगस्त को* प्रदेश अध्यक्ष *कोमल हुपेंडी* जी का *छत्तीसगढ़ के युवाओं के नाम खुला पत्र और वायरल करना*
प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग
डागेश्वर भारती ने डिजिटल युवा आंदोलन में सभी युवा साथियों को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करने की अपील की ।
Previous article
Next article
