छत्तीसगढ़
लाइफस्टाइल
गरियाबंद
*राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों का हो बेहतर क्रियान्वयन - कलेक्टर गरियाबंद*
शनिवार, 25 जुलाई 2020
Edit
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों का हो बेहतर क्रियान्वयन - कलेक्टर
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जिला स्वास्थ्य समिति के
शासी निकाय एवं कार्यकारिणी निकाय की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर
श्री छतर सिंह डेहरे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय
स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत आर.ओ.पी. वितरण, मुख्यमंत्री सहायता कोष अंतर्गत
प्रदायित राशि, आईसोलेशन सेंटर की प्रगति, ट्रू नाट लैब स्थापना की स्थिति व
कोविड-19 की स्थिति के साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों भौतिक एवं
वित्तीय लक्ष्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री डेहरे ने कहा कि जिले में
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से किया
जाए। स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति कोताही अक्षम्य होगी। उन्होंने
राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रदायित राशि की अनियमित व्यय पर
अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी बीएमओ को आॅडिट की जानकारी समय पर सीएमएचओ
को उपलब्ध कराने कहा। कलेक्टर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए
बीएमओ समय पर राशि रिलीज करने डीपीएम को निर्देशित किया। कलेक्टर ने
राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का डाॅक्यूमेंट्री बनाने के भी
निर्देश दिये। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम क्रियान्वयन की
तथ्यात्मक जानकारी और आॅडिट रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर सभी बीएमओ को
कारण बताओ नोटिस देने सीएमएचओ को निर्देशित किया। सीएमएचओ डाॅ एनआर नवरत्न
ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रदायित राशियों पर
व्यय की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। बैठक में जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत
गतिविधियां, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मितानिनों को देय
प्रोत्साहन राशि, जीवनदीप समिति व ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति को
प्रदायित राशि, जिला चिकित्सालय उन्नयन कार्य, टी.बी. नियंत्रण कार्यक्रम,
शिशु मृत्यु समीक्षा, मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य परिवार कल्याण
कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एवं अन्य
गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री सहायता कोष अंतर्गत
प्रदायित राशि के समुचित उपयोग करने के निर्देश दिये गये। बैठक में बताया
गया कि जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद
में 225, छुरा में 35, फिंगेश्वर में 30, देवभोग में 15 और मैनपुर में 10
बिस्तरों वाले आईसोलेशन सेंटर चिन्हांकित कर लिये गये है। बैठक में जिला
पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, सिविल सर्जन डाॅ. जी.एल. टंडन,
डीपीएम डाॅ रीना लक्ष्मी, जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री हरिराम सिदार,
एसीटी श्री एल.आर. कुर्रे, उप संचालक समाज कल्याण श्री नरेन्द्र देवांगन,
जिला शिक्षा अधिकारी श्री भोपाल ताण्डेय, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल
विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का, जिला पंचायत के समन्वयक डाॅ सुधीर
पंचभाई एवं सभी बी.एम.ओ. और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Previous article
Next article
