आंचलिक खबरें
छत्तीसगढ़
*गौठानों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त-गरियाबंद*
शनिवार, 25 जुलाई 2020
Edit

गरियाबंद
कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे ने जिले में गोधन न्याय योजना
के क्रियान्वयन एवं सतत् माॅनिटरिंग हेतु जिला अधिकारियों को गौठान ग्राम
का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को संबंधित
गौठान ग्राम पंचायत में 26 जुलाई से 01 अगस्त 2020 तक भ्रमण करेंगे तथा
प्रतिवेदन 4 अगस्त की टी.एल. बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।
प्राप्त जानकारी अनुसार गरियाबंद विकासखण्ड अंतर्गत गौठान ग्राम पारागांव
हेतु जिला खेल अधिकारी श्री दीनु प्रसाद पटेल, सढौली हेतु जिला आयुर्वेद
अधिकारी डाॅ निकिता ध्रुव, फुलकर्रा हेतु बीईओ गरियाबंद श्री आर.पी. दास,
हाथबाय हेतु अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री राहुल
चन्द्राकर, नहरगांव हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास
श्रीमती जगरानी एक्का, तंवरबाहरा हेतु परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री
हरिराम सिदार, चिखली हेतु उप संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी श्री एस.के.
बंजारे, पाथरमोंहदा हेतु जिला प्रबंधक नान श्री जे.एस मक्कड़, उर्तुली हेतु
सहायक संचालक मत्स्य श्रीमती मधु खाखा, मालगांव हेतु प्रभारी मुख्य
कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी श्री भारतेंदु देवागंन, जैतपुुरी हेतु जिला
रोजगार अधिकारी श्री के.एन. साहू, बेंदकूरा हेतु सहायक खाद्य अधिकारी श्री
भूनेश्वर चेलक नोडल अधिकारी बनाये गये है। छुरा विकासखण्ड अंतर्गत गौठान
ग्राम मुड़ागांव हेतु मंडी सचिव श्री प्रदीप शुक्ला, बोईगांव हेतु
अनुविभागीय अधिकारी श्री एन.के. साहू, कोरासी हेतु कार्यपालन अभियंता पीएचई
श्री प्रमोद कतलम, द्वारतरा हेतु अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन श्री
जी.के. पंचभावे, रानीपरतेवा हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री भोपाल ताण्डेय,
गाड़ाघाट हेतु कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री डी.आर. साहू,
कुड़ेरादादर हेतु डीएमसी राजीव गांधी शिक्षा मिशन श्री श्याम चन्द्राकर,
मुढ़ीपानी हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण श्री एम.आर. जाटव, देवरी हेतु
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग श्री एस.के. सिंह नोडल अधिकारी होंगे।
फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत गौठान ग्राम बारूला हेतु प्रभारी उप संचालक
समाज कल्याण श्री नरेन्द्र देवांगन, सेम्हरतरा हेतु अनुविभागीय अधिकारी
पीडब्ल्युडी सेतु श्री इन्द्राज सिंह, जेंजरा हेतु सहायक पंजीयक सहकारिता
श्री अवधेष मिश्रा, श्यामनगर हेतु खनिज निरीक्षक श्री मृदुल गुहा, रोहिना
हेतु बीईओ फिंगेश्वर श्री हेमंत साहू, देवरी हेतु जिला आबकार अधिकारी श्री
पी.के. नेताम, रावड़ हेतु सहायक खनिज अधिकारी श्री फागूलाल नागेश, सेन्दर
हेतु उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप, सुरसाबांधा हेतु सहायक अभियंता
क्रेडा श्री इंदुभूषण साहू, कोपरा हेतु उप संचालक पशुधन विकास डाॅ. डी.एस
ध्रुव, तर्रा हेतु सहायक संचालक रेशम श्री सुरेन्द्र कोल्हेकर, बोरसी हेतु
सहायक संचालक ग्रामोद्योग श्री सुभाष कुमार, बासीन हेतु सहायक संचालक
उद्यान श्री एस.एस. दीवान, पाली हेतु सहायक संचालक हस्तशिल्प श्री एच.बी.
अंसारी, भेंड्री लो. श्रम पदाधिकारी श्री देवेन्द्र नाथ पात्र, सरगोड़ हेतु
जिला विपणन अधिकारी श्री चन्द्रपाल दीवान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया
है। मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत गौठान ग्राम कुल्हाड़ीघाट हेतु सहायक आयुक्त
आदिवासी विकास विभाग श्री एल.आर. कुर्रे, भाठीगढ़ हेतु बीईओ मैनपुर श्री
रामराजेन्द्र सिंह, बुड़गेलटप्पा हेतु नोडल अधिकारी सीसीबी श्री आर.पी.
शर्मा, धरनीघोड़ा हेतु कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाय श्री के.के.
श्रीवास्ताव, फरसदा हेतु अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन श्री सिंघई, भूतबेड़ा
हेतु अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री बी.एल. देवांगन नोडल
अधिकारी बनाये गये है। इसी प्रकार देवभोग विकासखंड अंतर्गत गौठान ग्राम
झिरीपानी हेतु कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री पी.के. आनंद, निष्टीगुड़ा
हेतु खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डड़सेना, कदलीमुड़ा हेतु बीईओ देवभोग श्री
प्रदीप शर्मा, लाटापारा हेतु कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाय श्री पी.के.
वर्मा और गौठान ग्राम बरबाहली हेतु अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी
सेवा श्री राधाकृष्ण शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Previous article
Next article