क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
राजनीति
*जिला पंचायत रायपुर में सामान्य सभा की बैठक मे योजनाएं ग्रामीणों तक पहुंचने पर दिया जोर*
बुधवार, 22 जुलाई 2020
Edit
जिला पंचायत रायपुर में सामान्य सभा की बैठक मे योजनाएं ग्रामीणों तक पहुंचने पर दिया जोर-रानी पटेल
रायपुर
जिला पंचायत रायपुर की समान्य सभा की बैठक हुई बैठक में उपस्थित रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष टंकराम वर्मा जी रायपुर लोकसभा सांसद माननीय सुनील सोनी जी अभनपुर विधायक माननीय धनेंद्र साहू जी समस्त जिला पंचायत सदस्यगण सभी विभागीय अधिकारी के उपस्थिति में समपन्न हुआ
चूकि समान्य सभा की प्रथम बैठक के कारण सभी विभागों के अधिकारियों से सवाल जवाब हुआ
जिसमे श्रीमती रानीकेजू पटेल जिला पंचायत सदस्य रायपुर राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान नरवा, गरूवा, घूरूवा बाड़ी से संबंधित सवाल उठाते हुए काहा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था चुस्त, दुरूस्त नहीं है लोग बाहर से गायो को वाहन मे भरकर लाते हैं और गांव में छोड़ देते हैं जिससे हमारे किसान भाईयों के फसल को बहुत नुकसान हो रहा है |
कृषि विभाग पर प्रश्न दागते हुए श्रीमती रानी पटेल ने काहा ग्रामीण क्षेत्र के किसान भाईयों के लिए शासन से बीज दलहन तिलहन कराया जाता है उद्यानिकी विभाग से फलदार पेड़ों के बीज उपलब्ध कराया जाता है जो कि नही किया गया है जिसके कारण हमारे किसान भाईयों को मार्केट से बीज खरीदी करना पड़ा |
गौण खनन माइनिंग विभाग से सवाल उठाते हुए कहा कि गौरभाठ रेत खदान से बीना पीठ पास की गाड़ियां रात भर धड़ल्ले से चलती है और अपने परिशिमन से अधिक रेत निकाल रहे थे और गौरभाठ ग्राम पंचायत को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसकी शिकायत हमने आरंग . S. D. M से कर चूके है जिस पर हमे जवाब मिला की गौरभाठ रेत खदान के लिए कार्यवाही किए है अवैध उत्खनन का आरोप लगा है हम आगे जाच करवाएंगे |
इसके पश्चात राशन कार्ड, विधवा परित्यक्ता, वृद्धा पेंशन प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण जैसे गम्भीर मुद्दे पर चर्चा किए |
श्रीमती रानी पटेल ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारी से हमने प्रशन्न किया हमारे क्षेत्र में संचालित शराब भठ्ठी आरंग, गोबरा नयापारा , ( छांटा) अभनपुर मे निधारित मूल्य से ज्यादा दाम पर शराब बिक्री की जा रही है साथ ही कुछ ग्राम पंचायतों मे कोचियों के माध्यम से अवैध शराब बिक्री की जा रही है जो बिल्कुल अनुचित है गांवो मे अवैध शराब बिक्री बंद होना चाहिए |
राज्य सरकार कोविड 19 कोरोना वायरस जैसी भयानक महामारी को देखते हुए भी शराब भठ्ठी को खोलकर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है भठ्ठी मे नाही सोसल डिसटेंसिंग का पालन हो राहा है नाही मास्क लगाया जा रहा है जिस पर विभागीय अधिकारीयों ने जल्द ही कार्यवाही करने का अस्वाशन दिया
इस प्रकार श्रीमती रानीकेजू पटेल ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को समान्य सभा की बैठक मे रखा |
Previous article
Next article
