* फास्ट न्यूज़ सीजी की खबर का असर-आरा बिहार के श्रमिकों को मिला मजदूरी का भुगतान* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

* फास्ट न्यूज़ सीजी की खबर का असर-आरा बिहार के श्रमिकों को मिला मजदूरी का भुगतान*

                 फास्ट न्यूज़ सीजी की खबर का असर

आरा बिहार के श्रमिकों को मिला मजदूरी का भुगतान
वीडियो देखें---
प्रबन्धन ने ठेकेदार को फटकार लगा कराया पेमेंट पुलिस को दी पेमेंट की सूचना
वही कल जो खबर था--https://www.fastnewscg.com/2020/07/blog-post_657.html?m=1
पर असर हुआ।
   सुरेन्द्र जैन धरसीवां
 हमारे पत्रकार साथी सुरेन्द्र जैन द्वारा श्रमिको को मजदूरी भुगतान सम्बन्धी खबर पर सबसे पहले ख़बर डाला गया था जिस पर फास्ट न्यूज़ सीजी डॉट कॉम की खबर का सबसे फास्ट असर देखने को मिला है आरा बिहार के श्रमिकों की खबर चलते ही प्रबन्धन ने ठेकेदार से श्रमिको का पेमेंट कराकर उन्हें उनके गांव रवाना कर दिया है।
     धरसीवां के ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा में स्थित फेक्ट्री के कुछ श्रमिक क्षेत्रीय विधायक को अपनी समस्या बताने जाते वक्त इस प्रतिनिधि को मिले थे और अपनी आपबीती सुनाई थी इधर विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने भी तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस को श्रमिको की मदद को बोला था इसके बाद सिलतरा पुलिस चौकी के नवागत चौकी प्रभारी डीडी मानिकपुरी भी फेक्ट्री पहुचे थे ।
    फास्ट न्यूज़ सीजी डॉट कॉम में इस पूरे मामले के उजागर होने के बाद प्रबन्धन हरकत में आया और ठेकेदार से तत्काल श्रमिको का पेमेंट करने के निर्देश दिए।
    संबंधित कंपनी के कर्मी पिंटू शर्मा ने बताया कि ठेकेदार से सभी श्रमिको का पेमेंट दिलवाकर उन्हें उनके घर भेज दिया है।
   इधर चौकी प्रभारी डीडी मानिकपुरी ने बताया कि कंपनी प्रबन्धन ने सूचना दी है कि उन्होंने ठेकेदार से सभी श्रमिको पेमेंट कराकर उन्हें उनके गांव आरा विहार के लिए सकुशल रवाना कर दिया है।
   इस तरह मुसीबत मे फंसे आरा बिहार के श्रमिकों को अब समस्या से मुक्ति मिल गई है श्रमिको ने इसके लिए फास्ट न्यूज़ के साथ ही क्षेत्रीय विधायक और नवागत चौकी प्रभारी का आभार जताया है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads