*स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही,कोरोना संक्रमित महिला को भेजा घर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही,कोरोना संक्रमित महिला को भेजा घर*

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही,कोरोना संक्रमित महिला को भेजा घर ग्रामीणों में भय का माहौल
दीपक वर्मा
अभनपुर---यह पूरा माजरा अभनपुर के समीप ग्राम जौंदा की महिला के साथ हुआहै। जो स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेवार मेकाहारा के डॉक्टर की लापरवाही से हुआ  है।
पूरा मामला
 महिला जो अपने मायके ग्राम परसदा में थी और डिलवरी के लिये रायपुर के जिला अस्पताल में भर्ती था। जिनका जांच में कोरोना संकर्मित मिला। और महिला को रायपुर के मेकाहारा में भर्ती किया गया।पर वहां स्वास्थ्य विभाग के आला व जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही सामने आया हैं।संक्रमित महिला  जो मेकाहारा में इलाज के लिये भर्ती था पर उपस्थित डॉक्टर द्वारा बिना जांच व जानकारी के 102 में वापस घर जौंदा भेजा गया। साथ ही संक्रमितों को भर्ती व नियमो के अनुसार 14 दिन न रख कर उन्हें वापस उनकी ससुराल जौंदा भेज दिया। वही अभनपुर के ग्राम जौंदा के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है ग्रामीणों ने बताया महिला जो कोरोना संकर्मित हैं उन्हें भर्ती न कर वापस अभनपुर के ग्राम जौदा भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों को फोन कर सूचना किया गया पर अभी तक कोई सुध नही ले रहा है। वही शासन द्वारा कन्टेन्टमेंट जोन बनाया गया हैं उसे कुछ ग्रामीणों द्वारा हटाने पर बवाल करने लगे है।

ग्रामीणों को कोरोना की संक्रमितों की संख्या में लगातार बढते स्वरूप को देख भय बना हुआ है, तो जिम्मेदार अधिकारी सुध लेने में लापरवाही बरतने लगे है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads