आंचलिक खबरें
कोरोना
खेती किसानी
छत्तीसगढ़
राजनीति
शिक्षा
*गंगरेल सहित प्रदेश के बांधो का गेट खुलेगा*
गुरुवार, 30 जुलाई 2020
Edit
गंगरेल सहित प्रदेश के बांधो का गेट खुलेगा
आरंग
आरंग
बीते कुछ दिनो से सामयिक बरसात न होने की वजह से खेती के कार्यो में आ रहे दिक्कतो को देखते हुये प्रदेश सरकार ने मंगलवार से गंगरेल सहित प्रदेश के सभी बांधो से सिंचाई पानी छोडने का आदेश दिया है। जिसकी जानकारी जन संसाधन मंत्री रविन्द्र चैबे ने दी है। इस समाचार से गंगरेल से सिंचाई पानी प्राप्त करने वाले आरंग क्षेत्र के ग्रामो में खुशी की लहर आ गयी है। आज ही किसान नेता पारसनाथ साहू ने सिंचाई पानी देने नहरो में पानी छोडने की मांग विज्ञप्ति जारी कर दी थी। इधर गंगरेल से पानी छोडे जाने के निर्णय को सामयिक ठहराते हुये बंगोली सिंचाई उपसंभाग के जल उपभोक्ता संस्थाओ के अध्यक्ष रहे भूपेन्द्र शर्मा, थानसिंह साहू, हिरेश चंद्राकर, चिंताराम वर्मा, प्रहलाद चंद्राकर, गोविंद चंद्राकर, धनीराम वर्मा, भारतेंदू साहू, तुलाराम चंद्राकर, मनमोहन गुप्ता व संतराम बघेल सहित बैहार के जागरुक किसान हीरालाल साहू ने शासन सहित जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चैबे को धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्री शर्मा ने बताया कि कल मंगलवार को सिंचाई पानी की मांग को ले बंगोली सिंचाई उपसंभाग के जल उपभोक्ता संस्थाओ के पूर्व अध्यक्षो की बैठक किया जाना तय किया गया था।
Previous article
Next article
