बाडी़ संकल्प योजना "का शुभारंभ - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बाडी़ संकल्प योजना "का शुभारंभ

बाडी़ संकल्प योजना "का शुभारंभ

छुरा
 छ. ग.के छत्तीसगढिया मुख्य मंत्री भूपेश बघेल की योजना "नरवा,गरवा, घुरवा और बाडी़ "के महत्वाकांक्षी योजना  के अन्तर्गत राज्य के दवन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार जनपद पंचायत छुरा के ग्राम पंचायत देवरी के आश्रित ग्राम विजय पुर में छुरा वन विभाग द्वारा परिक्षेत्राधिकारी ए के भट्ट छूरा के मार्ग दर्शनानुसार "बाडी़ संकल्प योजना "का शुभारंभ किया गया।



    ज्ञात हो कि राज्य सरकार मुख्य  मंत्री  भूपेश बघेल की  महत्वाकांक्षी योजना "नरवा, गरवा, घुरुवा और बाडी़ "के अन्तगत आज वन विभाग द्वारा कृषको को अपने  बाडी़  मे  सब्जी  के फसल हेतु व्यापक पैमाने पर बीज  वितरण किया गया। जिसमें ग्यारह प्रकार के बीजः का संग्रह वाली, बीज का कीट का वितरण किया गया।
    इस मौके पर मुख्य अतिथि बतौर वन सभापति  रजनी चौरे पाण्डूका, अध्यक्षता क्षेत्रिय जनपद सदस्य व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने किया
 विशेष अतिथि बतौर आई एफ एस वर्तमान प्रशिक्षुक
वन एस डी ओ शशीकांत, वन परिक्षेत्राधिकारी  छुरा ए के भट्ट, वन समिति  सदस्य व जनपद सदस्य  शशीमुखी नेताम, सतिश चौरे पाण्डूका व क्षेत्र के उप  वन परिक्षेत्राधिकारी  धनेश सिंहा, के उपस्थिति में  बीज वितरण किया गया।
 खंड वन परिक्षेत्राधिकारी ए के भट्ट  ने शासन की वन विभाग  द्वारा  संचालित  सम्पूर्ण योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी  दी। क्षेत्रिय जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि यह योजना आप सभी कृषको को आर्थिक मजबूती के साथ स्वावलंबी बनायेगा। वही वन सभा पति रजनी चोरे ने कहा  कि यह पहली सरकार है कि जो सबके बारे मे सोचते है तभी तो देश की कृषि प्रधान संस्कृति और परम्परा के अनुसार निर्णय लेकर कार्य कर रही है।
   एस डी ओ शशीकांत ने योजनाओ का लाभ  लेने की बात कहते हुये कहा कि आप सभी कृषक परिवार भारत की रीढ़ की हड्डी है। आप सभी के कारण देश चल रहा है आप लोग फसलोंपार्जन करते है तब हम लोग जीवित है। अन्न के साथ साथ सब्जी  की भी खेती हो इसके लिए राज्य के भूपेश सरकार व वन मंत्री अकबर ने बाडी़ संकल्प योजना के तहत प्रोत्साहान  हेतु वन विभाग द्वारा बीज वितरण कर बढ़ावा दे रही है।
 इस बाडी़ संकल्प योजना कार्यक्रम मे लाभांवित कृषक व ग्रामीणो में प्रमुख रुप से सरपंच अशोक ठाकुर, चिंता राम सिंहा,बृजलाल ठाकुर,मनीराम पंच, रंजनसिंह ठाकुर,नरसिंग ठाकुर,दौलत सिंहा,रामचन्रद सिंहा,निरंजन सिंहा,नेतु ठाकुर, देवचरण सिंहा है । वही वन विभाग के कर्मचारियों में वन रक्षक जनेश्वर साहू,पुरूषोत्तम ध्रुवा, चन्रदभान ध्रूवा, महेश दीक्षित प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads