आंचलिक खबरें
श्रमजीवी पत्रकार संघ अमलीपदर के ब्लाक अध्यक्ष सर्वसम्मति से संजय दुबे चुने
शुक्रवार, 10 जुलाई 2020
Edit
श्रमजीवी पत्रकार संघ अमलीपदर के ब्लाक अध्यक्ष बने संजय दुबे
देवभोग - छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी के निर्देश व गरियाबंद जिलाध्यक्ष गोरेलाल सिन्हा के सहमति से श्रमजीवी पत्रकार संघ अमलीपदर का पुनर्गठन किया गया स्थानीय ध्रुवागुड़ी रेस्ट हाउस मैं सर्वसम्मति से संजय दुबे को श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया तो वहीं महासचिव के पद पर चन्द्रप्रकाश साहू की मनोनीत किया गया उक्त चुनाव का संचालन छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय पार्षद मो. अख्तर मेमन, प्रदेश सह सचिव मनमोहन नेताम, व संभागीय उपाध्यक्ष गुरु नारायण तिवारी की उपस्थिति मैं सम्पन्न हुई ।
तो वहीं उपाध्यक्ष के पद पर गिरीश गुप्ता ,सुश्री हिरोंदी यादव महासचिव, चंद्र प्रकाश साहू,सचिव मुकेश पांडे, सह सचिव ओमकार पर्वत, कोषाध्यक्ष मनोज पटेल ,कार्यकारिणी सदस्य सुनील सतपथी , प्रतीक मिश्रा, अनंत नारायण तिवारी, पप्पू तिवारी, सम्मत खान, अश्वनी अवस्थी, अल्तमस खान, ओंकार पर्वते, ललित कौशिक, को नियुक्त किया गया इस अवसर पर देवभोग ब्लाक इकाई के अध्यक्ष रमेश सोनी ,महासचिब जयविलास शर्मा व गिरीश जगत भी उपस्थित रहे ।
Previous article
Next article