*VIDEOप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से कहा दुर्गंध पर लगाएं अंकुश-क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा * - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*VIDEOप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से कहा दुर्गंध पर लगाएं अंकुश-क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा *

जब धरसीवां विधायक को सहन नही हुई टायरों के जलने की दुर्गंध!
*प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से कहा दुर्गंध पर लगाएं अंकुश
वीडियो देखें
  सुरेन्द्र जैन सांकरा निको धरसीवां
यूं तो टायरों के जलने की दुर्गंध वायु में रोजाना ही दिनभर मामूली लेकिन शाम के बाद अचानक तेज होती रहती है लेकिन गुरुवार की शाम जैंसे ही यह दुर्गंध  क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा तक पहुची तो उनसे यह दुर्गंध सहन नही हुई फिर क्या था उन्होंने तत्काल अपने पीए को कहा यह केंसी दुर्गंध है और कहां से आ रही पता लगाएं इस पर उनके पीए रोहित अग्निहोत्री ने तत्काल पतासाजी की स्थानीय पत्रकारों से संपर्क किया और जानकारी मिलते ही उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के कानों में बात पहुचाई ।
   टायरों को जलाकर आयल बनाने वाली फेक्ट्री की दुर्गंध से ग्रामीण ही नही अपितु धरसीवां क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा भी ट हलाकान होने लगी उन्होंने इस दुर्गंध से मुक्ति के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को कहा है की वह इस पर तत्काल अंकुश लगाएं.....दरअसल धरसीवां के ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के सांकरा जेके वीडियो हॉल के पीछे स्थित   सीजी आयल फेक्ट्री में टायर जलाकर आयल बनाया जाता है और फेक्ट्री से निकलने वाली दुर्गंध इतनी खतरनाक होती है कि सांकरा शहीत आसपास के गांवों के ग्रामीणों का सर दर्द करने लगता है.....आसपास के गांवो तक फैलती दुर्गंध से ग्रामीण काफी दिनों से हलाकान हैं ......खास बात यह है कि धरसीवां विधायक का कार्यालय भी हाइवे किनारे सांकरा में स्थित है और कार्यालय से उक्त  फेक्ट्री की दूरी लगभग आधा किलो मीटर के आसपास ही है इस कारण टायर जलाकर आयल बनाने वाली इस फेक्ट्री की दुर्गंध उनके कार्यालय तक भी पहुचती है.....शाम के समय दुर्गंध तेज हुई और विधायक महोदय को भी दुर्गंध आई तो उन्होंने तत्काल इसका पता लगाया कि दुर्गंध कहाँ से आ रही.... विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने बताया कि  उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को कॉल कर तत्काल इस मामले में कार्यवाही कर इस प्रदूषण से ग्रामीणो को मुक्ति दिलाने को कहा है...... इस प्रतिनिधि ने उक्त फेक्ट्री जाकर भी पतासाजी की लेकिन कंपनी मालिक से संपर्क नही हुआ जबकि काम करने वाले श्रमिको के हाथ काले थे बदबू आ रही थी लेकिन उन्होंने कहा फेक्ट्री बन्द है हम सफाई कर रहे हैं.....अब बन्द फेक्ट्री से रोजाना खासकर शाम के समय टायर जलने की ऐंसी दुर्गंध कैसे आ रही है जिससे लोगो का सर दर्द करने लगता है यह समझ से परे है....इसके अलावा भी कुछ अन्य टायर से आयल बनाने वाली फेक्ट्रीय की दुर्गंध से इन दिनों आम ग्रामीण ही नही अपितु विधायक तक परेसान हैं देखना यह है कि वायु को जहरीला बनाने वाले इन उधोगो पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्या कार्यवाही करता है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads