*VIDEOदुकान बंद कराने गये सब इंस्पेक्टर से बदतमीची कृषणा ट्रेडर्स संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज उरला पुलिस ने दर्ज किया मामला* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*VIDEOदुकान बंद कराने गये सब इंस्पेक्टर से बदतमीची कृषणा ट्रेडर्स संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज उरला पुलिस ने दर्ज किया मामला*

*दुकान बंद कराने गये सब इंस्पेक्टर से बदतमीची
कृषणा ट्रेडर्स संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज
उरला पुलिस ने दर्ज किया मामला*


   सुरेन्द्र जैन धरसीवां
 कोरोना मरीजो की बढ़ती संख्या को मद्देनजर शाम 7 बजे तक सभी दुकाने बन्द कराने इन दिनों पुलिस को खासी मेहनत करनी पड़ रही है तो वही कभी कभी पुलिस को किसी किसी दुकानदार की बदतमीची भी झेलनी पड़  रही है ऐंसा ही वाक्या उरला पुलिस के सबइंस्पेक्टर मानिकपुरी के साथ शनिवार की शाम हो गया करीब साढ़े सात बजे जब वह दुकाने बन्द  कराते हुए कृष्णा ट्रेडर्स पहुचे तो बिना मास्क लगाए बैठे दुकान संचालक उनसे बहस करने लगे उनकी बदतमीची को पुलिस ने मोबाइल कैमरे में कैद कर मामला दर्ज किया है।
   उरला पुलिस थाना के टीआई अमित तिवारी ने बताया कि शासनादेश अनुसार लॉक डाउन का पालन करते हुए सभी दुकानदारों को अपनी अपनी दुकानें शाम 7 बजे तक बन्द कर देनी चाहिए लेकिन कुछ दुकानदार अक्सर दुकाने बन्द करने में बिलंब करते है जिन्हें बन्द कराने पुलिस को पहुचना पड़ता है शाम करीब साढ़े सात बजे तक जब सिंघानिया चौक स्थित कृषणा ट्रेडर्स बन्द न हुई तो सब इंस्पेक्टर उसे बन्द कराने गए इस दौरान बिना मास्क लगाए दुकान में अपनी बिक्री समेटने में व्यस्त दुकान संचालक अभिषेक दूकान बन्द करने के बजाय पुलिस अकारण ही बहस करने लगे जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए उरला पुलिस ने कृषणा ट्रेडर्स के संचालक अभिषेक के खिलाफ अपराध क्रमांक 238/20 भादवि की धारा 188,269 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
   इस संबन्ध में दुकान सञ्चालक का पक्ष जानने प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क नही हो सका।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads