*छत्तीसगढ़ में चोरी हुआ 100 किलो गोबर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*छत्तीसगढ़ में चोरी हुआ 100 किलो गोबर*

गोबर चोर! छत्तीसगढ़ में चोरी हुआ 100 किलो गोबर

किसी का दिल चोरी होता है, तो किसी की जेब से पर्स…। चोरी इस दुनिया का सत्य है। सब जानते हैं कि एक चोर कीमती और महंगी चीजें ही चुराता है। लेकिन छत्तीसगढ़ में कुछ ऐसा चोरी हो रहा है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी! गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में ‘गोधन न्याय योजना’ की शुरुआत हुई है, जिसके तहत राज्य सरकार पशुपालकों और डेयरी मालिकों से 2 रुपये किलोग्राम की दर से गोबर खरीद रही है। लेकिन अभी लोगों को इस योजना का सही से लाभ मिलाना भी नहीं शुरू हुआ था कि गोबर की चोरी के मामले सामने आने लगे।

इसलिए गोबर हो गया है कीमती!

यह कारनामा कोरिया जिले के रोझी गांव का है। जहां लल्ला राम और सेम लाल नाम के दो 2 किसानों किसानों ने गोबर चोरी की शिकायत गौठान समिति से की। बता दें, राज्य सरकार ने इस योजना के तहत 46000 किसानों को लाभ पहुंचाने के मकसद से 1.65 करोड़ रुपये देने की बात कही थी। गोबर से राखी, मिट्टी के दीये, नेमप्लेट, वर्मीकम्पोस्ट या फिर जैविक खाद जैसी चीजें बनाई जा रही हैं।

चोरी हुआ 100 किलो गोबर

दोनों ने बताया कि उन्होंने अपने बाड़े में गायों का गोबर इकट्ठा किया हुआ था, जो करीब 100 किलो से अधिक था। इसे वे राज्य सरकार को बेचने वाले थे। लेकिन सुबह उन्हें पता चला कि गोबर तो वहां से गायब हो चुका है, जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads