आंचलिक खबरें
कोरोना
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
*नवापारा नगर के वार्ड क्र -17 मे नया कोरोना पॉजिटिव मरीज--गोबरा नवापारा नगर**
सोमवार, 10 अगस्त 2020
Edit
नगर के वार्ड क्र -17 मे फिर मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज
गोबरा नवापारा नगर
नगर के वार्ड क्र - 17 मे एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है ! पॉजिटिव मरीज एक युवक है, जो ड्राइवरी का काम करता है! पॉजिटिव पाया गया युवक अभी कुछ दिन पहले नगर के एक निजी अस्पताल से मरीज लेकर अपने वेन से रायपुर एम्स गया था ! जहाँ उसने मास्क भी नहीं लगाया था, इसके अलावा यह युवक गत माह मे अलग अलग पैसेंजर लेकर भाटापारा, बिलासपुर तक गया था ! रायपुर एम्स से आने के बाद पिछले तीन दिन से इसे अभी सर्दी, खांसी व बुखार था ! जिसके इलाज के लिए वह सोमवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा पहुंचा था ! जहाँ डॉक्टर द्वारा इनका कोविड एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमे उक्त युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आया ! रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की टीम हरकत मे आई और उक्त युवक से अब तक की ट्रेवल हिस्ट्री व मेल मिलाप की जानकारी जुटाई गई ! जिसके बाद दोपहर को उसे फुंडहर रायपुर स्थित कोविड अस्पताल के लिए भेज दिया गया ! उक्ताशय की जानकरी नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. ए के शर्मा ने दी ! वही वार्ड मे पॉजिटिव मिलने के बाद मोहल्लेवासी काफ़ी भय का माहौल बना है !*
Previous article
Next article
