आंचलिक खबरें
क्षेत्रीय खबरें
घरेलू नुस्खे
छत्तीसगढ़
सेहत
*दालचीनी और नींबू से बना ये काढ़ा इम्युनिटी के लिए है रामबाण*
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020
Edit
दालचीनी और नींबू से बना ये काढ़ा इम्युनिटी के लिए है रामबाण, जानिये घर पर बनाने की पूरी विधि
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए आयुर्वेद भी एक बेहतर विकल्प है। दालचीनी और नींबू से बना काढ़ा ना सिर्फ इम्युनिटी को मजबूत करता है। जानिये इसे बनाने का सही तरीका-
कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में फैल चुका है। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए लोग अनेकों प्रयास कर रहे हैं। डॉक्टर्स और विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के संक्रमण का खतरा कमजोर इम्युनिटी वालों को अधिक है। ऐसे में इम्युनिटी मजबूत करने के लिए हेल्दी फूड्स और लाइफस्टाइल फॉलो करने की जरूरत है। इम्युनिटी मजबूत करने के लिए आयुर्वेद भी एक बेहतर विकल्प है। दालचीनी और नींबू से बना काढ़ा ना सिर्फ इम्युनिटी को मजबूत करता है बल्कि सर्दी-जुकाम और गले की खराश को भी कम करता है। आइए जानते हैं दालचीनी और नींबू का काढ़ा कैसे बनाएं-
काढ़ा बनाने की सामग्री:
– 1 से 2 चम्मच दालचीनी पाउडर
– 1 से 2 चम्मच लौंग का पाउडर
– 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
– 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
– 1/4 चम्मच हल्दी
– कटा हुआ अदरक
– 1 से 2 चम्मच दालचीनी पाउडर
– 1 से 2 चम्मच लौंग का पाउडर
– 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
– 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
– 1/4 चम्मच हल्दी
– कटा हुआ अदरक
काढ़ा बनाने का तरीका: सबसे पहले दालचीनी पाउडर, लौंग का पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हल्दी और अदरक को बारीक पीस लें। इसके बाद एक पैन में पानी गर्म करें और 1 से 2 चम्मच इस पाउडर के मिश्रण को इस पानी में डालें। अब इसे कम से कम 20-25 मिनट के लिए उबलने दें। फिर पानी को छान लें और हल्का ठंडा होने पर पिएं। इसमें अंत में आप नींबू के रस को भी मिलाएं। स्वाद के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
इस काढ़े को पीना कब होगा फायदेमंद: इस काढ़े को दिन में दो बार जरूर पीना चाहिए। सुबह खाली पेट और सोने से पूर्व इस काढ़े का सेवन करना चाहिए। यदि आप नियमित रूप से इस काढ़े को पिएंगे तो सप्ताह में आपकी इम्युनिटी मजबूत हो सकता है। साथ ही इससे सर्दी-जुकाम और गले में खराश की समस्या भी दूर होती है।
इम्युनिटी बढ़ाने के अन्य टिप्स:
– लहसुन काफी मात्रा में ऐंटिऑक्सीडेंट बनाकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।
– योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे भी इम्युनिटी मजबूत करने में मदद मिलती है।
– रात में सोते समय गुनगुने पानी से गरारे करें।
– पालक में फॉलेट नामक ऐसा तत्व पाया जाता है जो इम्युनिटी मजबूत करता है।
– खाना पकाने में हर रोज हल्दी, जीरा, धनिया जैसे मसालों का इस्तेमाल जरूर करें।
– लहसुन काफी मात्रा में ऐंटिऑक्सीडेंट बनाकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।
– योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे भी इम्युनिटी मजबूत करने में मदद मिलती है।
– रात में सोते समय गुनगुने पानी से गरारे करें।
– पालक में फॉलेट नामक ऐसा तत्व पाया जाता है जो इम्युनिटी मजबूत करता है।
– खाना पकाने में हर रोज हल्दी, जीरा, धनिया जैसे मसालों का इस्तेमाल जरूर करें।
Previous article
Next article
