आंचलिक खबरें
छत्तीसगढ़
प्रशासन
*गरियाबंद कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों की किये समीक्षा *
मंगलवार, 4 अगस्त 2020
Edit
गरियाबंद कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा किये व
जिले में गिरदावरी और गोबर खरीदी बेहतर ढंग से हो
गरियाबंद कलेक्टर श्री छहत सिंह डेहरे ने आज अधिकारियों की बैठक में
समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। वहीं गिरदावरी, गौठानों में
गोबर खरीदी, अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास, पीडीएस दुकानों में खाद्यान्न
भण्डारण एवं वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में 01
अगस्त से प्रारंभ गिरदावरी कार्य के संबंध में सभी अनुविभागीय
दण्डाधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के हल्का पटवारीवार कार्य में प्रगति
लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गिरदावरी में फर्जी एंट्री न हो, इस
पर विशेष ध्यान दिया जाए। धान फसल के बदले किसान द्वारा यदि दूसरे फसल
बोआई की गई हो तो कृषि विभाग के मैदानी अमला कृषकवार हल्का पटवारी को
जानकारी से अवगत करायेंगे। कलेक्टर श्री डेहरे ने जिले में गोधन न्याय
योजना के क्रियान्वयन हेतु विकासखण्डवार नियुक्त प्रभारी अधिकारियों से
संबंधित विकासखण्ड के गौठानों में गोबर खरीदी व्यवस्था, गौठान समिति के
खाते में राशि जमा की जानकारी लेते हुए कहा कि गौठानों में गोबर खरीदी हेतु
आवश्यक सामग्री की व्यवस्था और समय पर राशि भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अवगत कराया कि गौठानों में दोपहर 12 बजे तक गोबर की खरीदी की
जायेगी। नगरीय निकायों में आवारा पशुओं के व्यवस्थापन हेतु गौठान बनाये
जायेंगे, संबंधित सीएमओ विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि नगरीय
क्षेत्रों में आवारा पशुओं, जो सड़क आदि पर अक्सर विचरण करते व बैठे पाये
जाते है, ऐसे पशुओं के मालिक को चिन्हांकित कर लोक न्यूसेंस के तहत
कार्यवाही किया जाए। जिले के कोविड-19 के नियंत्रण हेतु पाॅजिटिव व्यक्ति
कि प्रथम कांटेक्ट में आने वालों का प्राथमिकता से कोरोना जांच कराई जाए।
उन्होंने सीएमएचओ को जिले में सैम्पल बढ़ाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने
कहा कि जिले में अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास जिनके लिए राशि स्वीकृत हुई है,
ऐसे आवासों को शीघ्र पूर्ण कराई जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे हितग्राही जो
राशि स्वीकृत होने के बाद काम प्रारंभ नहीं कर पाये है। उनसे राशि वसूली की
कार्यवाही की जाए। उद्यानिकी विभाग को वानिकी हेतु संबंधित तहसीलदार जमीन
की उपलब्धता सुनिश्चित कर विभाग को सूचित करे। कलेक्टर ने जिले के पीडीएस
दुकानों में 01 अप्रैल से 31 जुलाई 2020 तक खाद्यान्न भण्डारण एवं वितरण की
दुकानवार जानकारी उपलब्ध कराने खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया। इसी
प्रकार नान को भी पीडीएस दुकानों में खाद्यान्न भण्डारण की मात्रा व
विकासखण्डवार ट्रांसपोर्टर्स की जानकारी उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने अब तक
हुए पौधरोपण की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के राम वन गमन पथ में चयनित
पौधे का रोपण करने सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को
महाधिवक्ता कार्यालय में विभागीय प्रकरणों पर जवाब दावा भी समयावधि में
प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने सामुदायिक वन अधिकार पत्रक की समीक्षा करते
हुए आगामी 7 तारीख तक एसडीएम स्तर से सभी आवश्यक कार्यवाही करते हुए
अनुविभागवार वितरण हेतु तैयार पत्रक की फाईनल सूची जिला स्तरीय समिति को
उपलब्ध कराने कहा। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह,
अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चैरसिया, गरियाबंद एसडीएम श्री निर्भय साहू, राजिम
एसडीएम श्री जी.डी. वाहिले, मैनपुर एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, देवभोग
एसडीएम श्री आशीष अनुपम टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित
समस्त विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Previous article
Next article
