आंचलिक खबरें
कला
छत्तीसगढ़
जरा हट कर
*गरियाबंद जिले के ग्राम मदनपुर में किशोरी स्वास्थ्य पर आधारित प्रशिक्षण और परिचर्चा का आयोजन*
मंगलवार, 4 अगस्त 2020
Edit
मदनपुर में किशोरी स्वास्थ्य पर आधारित प्रशिक्षण और परिचर्चा का आयोजन
गरियाबंद
ग्राम मदनपुर में राज्य स्वास्थ्य संसाधन
केन्द्र रायपुर के निर्देशानुसार ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति
तथा ग्राम पंचायत मदनपुर के सहयोग से किशोर स्वास्थ्य पर आधारित प्रशिक्षण
और स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन रखा गया। जिसमें किशोरी अवस्था में होने
वाले मानसिक ,शारीरिक और सामाजिक परिवर्तन के बारे में विस्तृत चर्चा किया
गया। साथ में महावारी चक्र, स्वच्छता और सेनीटरी नेपकीन के उपयोग के बारे
में उपस्थित किशोरी बालिकाओ और उनके माताओ को जानकारी दी गयी और निःशुल्क
सेनीटरी नेपकीन बांटा गया। प्रशिक्षण के दौरान मौसमी बीमारी उल्टी दस्त,
बुखार, निमोनिया, बीमार नवजात बच्चों की देखभाल, सांस की तकलीफ, मलेरिया,
तथा वर्तमान में विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव तथा
रोकथाम के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। सभी को मास्क का उपयोग करने, बारबार
साबुन से हाथ धोने और भीड़ वाली जगहांे में जाने से बचने तथा लोगो से
सुरक्षित दूरी बनाकर बातचीत करने के बारे में बताया गया। किशोरी बालिकाओ को
शारीरिक विकास और सामाजिक सहभागिता हेतु खेल गतिविधियो के रूप में कुर्सी
दौड, रस्सी खीच, मटका फोड का आयोजन कर विजेताओ को पुरूस्कार प्रदान किया
गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मदनपुर के सरपंच मोतीलाल दीवान,
उपसरपंच वेदराम यादव,पंचगण, सचिव, मितानीन कार्यक्रम के जिला समन्वयक बसंत
जैन, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, मितानिन सहित ग्राम की किशोरी बालिकायें व
माताये उपस्थित थी।
Previous article
Next article
