आंचलिक खबरें
कोरोना
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
राजनीति
*अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद--मैनपुर*
रविवार, 9 अगस्त 2020
Edit
अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद
मनमोहन नेताम मैनपुर
अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के तत्वावधान में स्थानीय विश्राम गृह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान का स्मरण किया। इस मौके पर देश की आजादी के लिए जान न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी रहे जिला पँचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की घोषणा की थी। उस दौरान कांग्रेस के सभी नेताओं को गिरफ्तार कर अहमद नगर जेल में बंद कर दिया गया था लेकिन कांग्रेस की युवा नेत्री अरूणा आसफ अली किसी तरह बच निकली। उन्होंने मुंबई को गवालिया टैंक मैदान में तिरंगा फहराकर भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद कर दिया था।
*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज मिश्रा* ने अगस्त क्रांति के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के ही दिन महात्मा गांधी ने 'अंग्रेजो भारत छोड़ो' का नारा दिया था। जिसके बाद पूरे देश में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐसा आंदोलन हुआ कि उन्हें भारत छोड़ कर भागना पड़ा। स्वतंत्रता के नायकों की वीरता की वजह से ही आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बलदेव ठाकुर (अध्यक्ष सरपंच संघ मैनपुर),हरिश्वर पटेल (महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर),जाकिर रजा,तनवीर ठाकुर,पुनीत ध्रुव, डाकेश्वर नेगी (जनपद सदस्य जनपद पंचायत मैनपुर),प्रवीण बामबोडे (अध्यक्ष एनएसयूआई बिन्द्रानवागढ़), जिलेंद्र नेगी (सरपंच भाटिगढ़),गूँजेश कपिल,घनश्याम यादव,धनेंद्र पटेल, नबीन पटेल,लक्षन ठाकुर,अजय दीवान,प्रेम पटेल,अजहर मेमन,निखिल जगत,हिमांशु रामटेके, बंशीलाल मरकाम,गजेंद्र नेगी,राहुल निर्मलकर,चेतन सोनवानी,कपिल नागेश आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous article
Next article
