*राजिम अनुविभाग में शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*राजिम अनुविभाग में शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन*

राजिम अनुविभाग में शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 21 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित 

गरियाबंद 
 राजिम अनुविभाग अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के युक्तीयुक्तकरण के तहत समिति संचालन हेतु राजिम अनुविभाग के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवेदन निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किये गये है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री जी.डी वाहिले ने बताया कि छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु
नगरीय क्षेत्र राजिम में-04, फिंगेश्वर में-03 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कोपरा-02, कोंदकेरा , धुरसा, तरीघाट, कोमा ,सेम्हरतरा, जेंजरा-02, सुरसाबांधा, धमनी, पोखरा, हथखोज, रक्शा, पेंड्रा, पाली, पसौद, सिर्रीकला, परसदाकला, गनियारी, कोसमखुटा, सोनासिल्ली, बरोंडा, सिंधौरी और लफंदी ग्राम पंचायत में एक-एक शासकीय उचित मूल्य का आबंटन किया जाना है। दुकान संचालन के लिए इच्छुक समितियां एवं समूह आवेदन कर सकते है। इनमें स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समितियां, अन्य सहकारी समितियां तथा राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम शामिल होंगे। आवेदन 21 अगस्त 2020 शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजिम में निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। निर्धारित आवेदन प्रारूप पूर्ण रूप से भरकर एवं चाही गई दस्तावेज का सत्य प्रतिलिपि जमा करना होगा। उचित मूल्य की दुकानों का आबंटन ऐसे अन्य सहकारी सतितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों को किया जायेगा, जो आवेदन पत्र प्राप्त होने की तारीख के कम से कम 3 माह पूर्व पंजीकृत एवं कार्यरत हो तथा जिसे सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो। साथ ही समिति का बचत बैंक खाता संचालन, छः माह का लेन-देन का विवरण तथा सहमति संबंधी प्रस्ताव संलग्न हो।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads