आंचलिक खबरें
कला
खेती किसानी
छत्तीसगढ़
जरा हट कर
राजनीति
*औषधि गुण वाले जैविक प्राकृतिक खेती की रोपाई शुरु-आरंग*
शनिवार, 1 अगस्त 2020
Edit
औषधि गुण वाले जैविक प्राकृतिक खेती की रोपाई शुरु
आरंग
अंचल के जैविक कृषक व प्रशिक्षण ग्राम कुकरा निवासी ईश्वरी प्रसाद साहू ने बताया कि रोपाई, चलाई कृषि कार्य चल रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कृषि कार्य में लागत ज्यादा आ रहा है। श्री साहू पिछले छः वर्ष से जैविक प्राकृतिक खेती कर रहे है। विशेष रुप से औषधि गुण वाले चांवल (धान) का उत्पादन कर रहे है। जिसमें ब्लैक राईस (काला चावल) जो शुगर फ्री, कैंसर निरोधक एन्टी आक्सीडेन्ट से भरपुर प्राकृतिक रुप से लिवर पाचन तंत्र व शुगर लेवल को ठीक करता है। रेड राइस (लाल चांवल) इसे आयरन राईस भी कहते है जो प्राकृतिक रुप से प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो गर्भवती माताओ व सिक्लीन वालो के लिए फायदेमंद है वैज्ञानिक कहते है माइग्रेन के लिए भी फायदेमंद है। जिंक राइस जो कुपोषण दुर करता है। प्रोटीन राइस (मुकुल चावल) जिसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर मजबूत करता है इसके अलावा छत्तीसगढ देवभोग सुगंधित चांवल का उत्पादन विशुद्ध रुप से जैविक विधि से गौ आधारित खाद व कीटनाशक से तैयार करते है। श्री साहू ने बताया की बाजार से किसी भी प्रकार से रासायनिक खाद व कीटनाशक प्रयोग नही करते। कृषि रत्न सम्मान से सम्मानित श्री साहू लोगो को जहर मुक्त अनाज खाने व खेती करने संदेश दे रहे है। जिससे विभिन्न प्रकार की बीमरियांे से बचा जा सके।

Previous article
Next article