आंचलिक खबरें
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
शिक्षा
*शिक्षक ने विद्यार्थियों के घर घर जाकर किया पुस्तक वितरण--मगरलोड*
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020
Edit
नारधा प्राथामिक शाला के बच्चो को शिक्षक ने घर घर जाकर किया पुस्तक वितरण
राजेन्द्र साहू मगरलोड
पूरे विश्व मे फैले कोरोना महामारी कोविड 19 संक्रमण के चलते इन दिनों सभी स्कूल कालेज अभी बंद है। जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई ठंडे बस्ते में चला गया है। जिसको ध्यान में रखते हुए उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार प्राथमिक शाला नारधा में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों का ध्यान शिक्षा की ओर जोड़ने के लिए घर-घर जाकर पुस्तक वितरण किया गया। ज्ञात हो कि प्राथमिक शाला नारधा में कक्षा पहली से लेकर कक्षा पांचवी तक कुल विद्यार्थी की संख्या 61 बताया जा रहा है
इस पुस्तक वितरण कार्यों में गाँव के जनप्रतिनिधियों
नारधा सरपँच गवेद्र साहू ग्रामीण अध्यक्ष संतु राम निषाद शाला समिति अध्यक्ष भुवन लाल निषाद उपाध्यक्ष द्रोणाचार्य साहू , एवं वरिष्ट नागरिकों का सहयोग भी भरपूर मिल रहा है। इस किताब वितरण कार्यो में विशेष योगदान शाला के प्राधान पाठक तुलसी राम गायकवाड़ ,शिक्षक रेखराज साहू उपस्थित रहे
Previous article
Next article
