आंचलिक खबरें
कोरोना
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
शिक्षा
*VIDEOआरंग के समीप शासकीय नवीन प्राथमिक शाला रसनी द्वारा नवाचारी शिक्षण*
शनिवार, 8 अगस्त 2020
Edit
आरंग के समीप शासकीय नवीन प्राथमिक शाला रसनी अपने नवाचारी शिक्षण से क्षेत्र में रहा प्रशंसनीय
वीडियो देखें
आरंग
आरंग के समीप शासकीय नवीन प्राथमिक शाला रसनी अपने नवाचारी शिक्षण के लिए शुरू से प्रसिद्ध रहा है अभी करोना काल में जब स्कूल बंद हुई तब इस स्कूल के द्वारा अनेक प्रकार की स्कूल गतिविधियों को घर से संचालित किया गया स्कूल के शिक्षक गिरीश गिलहरी व्हाट्सएप के माध्यम से स्कूल की शिक्षाविद शिक्षिका नीतू चंद्राकर लोगों को पढ़ने के दिशा निर्देश देते रहते थे उसके पश्चात शाला परिवार ने निश्चय किया कि क्यों ना मोहल्ले के कुछ पढ़े-लिखे बच्चों के द्वारा अपने स्कूल के बच्चों की शिक्षा शुरू करवाई जाए।
शासन के आदेश के पहले ही यहां मोहल्ला क्लास शुरु हो चुका था जिसमें आठ से 10 बच्चे पढ़ रहे थे इसके पश्चात पढ़ाई तुंहर द्वार द्वारा जब ऑनलाइन शिक्षण शुरू किया गया तब स्कूल की प्रधान पाठक श्रीमती शीला गुरु गोस्वामी व गिरीश गिलहरी जी के द्वारा ऑनलाइन क्लास प्रारंभ किया गया जिसमें विवेक के माध्यम से लगभग 8 ग्रुप में 40 से 45 बच्चे जुड़ते थे यह क्लास कुमारी नीतू चंद्राकर पम्मी साहू जसोदा विश्वकर्मा उर्मिला यादव अनीता साहू के द्वारा दुर्गा विश्वकर्मा तथा छात्र शुभम अडेल के मोबाइल पर लिया जाता था इसमें आकाश टंडन का भी सहयोग रहा पिछले 6 तारीख से ऑफलाइन मोहल्ला क्लास शुरू किया गया है
जिसके लिए शाला समिति के अध्यक्ष कुलेश्वर साहू ने अपने बाड़े को साफ सुथरा करके चांदनी और कनाथ लगाकर सेनीटाइज स्थान पर उपलब्ध कराया है इनके यहां बच्चे पढ़ने जाते हैं पूरी सुरक्षा साधन के साथ जिन्हें अलग अलग समय ऊपर कुमारी नीतू चंद्राकर कुमारी रामेश्वरी साहू कुमारी दुर्गा विश्वकर्मा श्रीमती जसोदा विश्वकर्मा कुमारी उर्मिला यादव तथा स्वयं कुलेश्वर साहू की पुत्री के द्वारा पढ़ाया जाता है स्कूल के शिक्षक श्रीमती शीला गुरु गोस्वामी श्री गिरीश गिलहरी श्रीमती नम्रता सोनी श्रीमती गिरिजा चंद्राकर भी बीच-बीच में जाकर निरीक्षण करते रहते हैं अभी अलग-अलग जगहों पर 50 से 7 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं
Previous article
Next article



