आंचलिक खबरें
कला
कोरोना
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
राजनीति
शिक्षा
*विधायक शर्मा ने किया साईकिल वितरण--साइकिल मिलने पर छात्राओ के चेहरे खिले-धरसीवां*
शनिवार, 8 अगस्त 2020
Edit
तिल्दा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहरेंगा में क्षेत्रीय विधायक शर्मा ने किया साईकिल वितरण
सुरेन्द्र जैन धरसींवा
धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा तिल्दा विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहरेंगा की छात्रों को मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत साईकिल वितरण किया गया साइकिल पाकर बालिकाओं में खुशी की झलक दिखी
साइकिल पाने के बाद छात्राओ ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विधायक शर्मा के साथ कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला विकास समिति के अध्यक्ष मंडल दास गिलहरे जी, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सरोजिनी वर्मा जी, पूर्व सरपंच तोरण गिलहरे जी, सरपंच सूरज साहू जी, उपसरपंच लक्ष्मण त्रिपाठी जी, बूथ प्रभारी तुलेश्वर साहू जी, धनवार सिन्हा जी, हरीश वर्मा जी, व शाला विकास समिति के समस्त सदस्य गण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Previous article
Next article


