*अयोध्या के आज के कार्यक्रम को लेकर जिले में अलर्ट* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अयोध्या के आज के कार्यक्रम को लेकर जिले में अलर्ट*

                                   अयोध्या के आज के कार्यक्रम को लेकर जिले में अलर्ट

बलरामपुर के भारत-नेपाल सीमा पर पगडंडी रास्तों की गश्त करती एसएसबी व पुलिस टीम

अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के भूमि पूजन का कार्यक्रम को लेकर जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। भारत नेपाल सीमा के साथ साथ जिले की अन्य जनपदों से लगने वाली सभी सीमाओं पर गहन चेकिंग कराई जा रही है। जिले के सभी 14 कोतवाली व थानों की पुलिस सघन जांच में जुटी हुई है। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में पड़ने वाले कोतवाली व थानों की पुलिस भी एसएसबी जवानों के साथ सीमा क्षेत्र के मार्गो की जांच कर रही है।

एसपी देवरंजन वर्मा ने मंगलवार को बताया कि अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर डीएम कृष्णा करुणेश के साथ वार्ता करके सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। गोंडा, बलरामपुर की जनपद सीमा श्रावस्ती बलरामपुर की जनपद सीमा, सिद्धार्थनगर बलरामपुर की जनपद सीमा, बस्ती बलरामपुर की जनपद सीमा के साथ साथ भारत नेपाल सीमा पर भी सघन जांच कराई जा रही है। इन मार्गो से आने जाने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है। अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाले अराजकतत्वों पर नकेल कसने के लिए सघन जांच टीमें लगाई गई है।
पचपेड़वा थाने की पुलिस व एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों के साथ त्रिलोकपुर चौराहे पर एसपी व सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद की मौजूदगी में सघन जांच कर रही है। हरैया थाने की पुलिस भड़सहिया तिराहे पर श्रावस्ती सीमा के पास चेकिंग कर रही है। थाना महराजगंज तराई की पुलिस कौवापुर स्टेशन के पास जांच में जुटी हुई है। देहात कोतवाली की पुलिस गोंडा बार्डर पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच कर रही है। ललिया थाने की पुलिस श्रावस्ती धनघटा बार्डर पर जांच कर रही है।


एसपी ने गैसड़ी कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली के कार्यालय, महत्वपूर्ण अभिलेखों, जन शिकायत रजिस्टर, अपराध रजिस्टर व ड्यूटी रजिस्टर आदि की जांच की। एसपी ने कहा कि पांच अगस्त को अयोध्या में प्रधानमंत्री भूमि पूजन कार्यक्रम में आएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से जिले भर में चेकिंग प्वाइंट बनाकर आने जाने वाले वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। जरवा कोतवाली की पुलिस एसएसबी 9वीं वाहिनी के जवानों के साथ भारत नेपाल सीमा के पगडंडी रास्तों की जांच में जुटी हुई है। थाना सादुल्लाहनगर की पुलिस ने गोंडा के अमघटी बॉर्डर पर गहन जांच की। उतरौला कोतवाली, रेहरा बाजार थाना, नगर कोतवाली, गौरा चौराहा और तुलसीपुर थाने की पुलिस दिन भर अराजक तत्वों की धर पकड़ में खाक छानती रही।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads