*राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियां पूरी*
अयोध्या मन्दिर निर्माण में चार अगस्त तक ट्रस्ट को मिले 30 करोड़ रुपए के दान, कल मिलेंगे और 11 करोड़
- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने बताया कि 4 अगस्त तक ट्रस्ट को 30 करोड़ रुपए का दान मिला है। 5 अगस्त को मोरारी बापू द्वारा इकट्ठा किए गए 11 करोड़ रुपए का दान हमें मिलेगा। इसके अलावा 7 करोड़ रुपए का दान विदेश में रह रहे लोगों से प्राप्त हुआ है।
गोविंद देव गिरी ने कहा कि विदेश से मिले 7 करोड़ रुपए को हम अभी स्वीकार नहीं कर रहे हैं, क्योंकि ट्रस्ट को अभी एफसीआरए का प्रमाणन नहीं मिला है। यह मिलने तक वह राशि होल्ड पर रहेगी।
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से एक दिन पहले लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक आवास पर दीपोत्सव की तैयारी। फूल और दीये के साथ सजावट का काम जारी।
- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और भैयाजी जोशी अयोध्या पहुंच गए हैं. वह यहां पर भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- आज मध्यरात्रि 12 बजे से बाराबंकी-अयोध्या मार्ग पर रोडवेज की बसों संचालन भी बंद होगा। बाराबंकी के चौपुला चौराहे से बदले मार्ग से बसें होंगी रवाना।
- राम जन्म भूमि आंदोलन से प्रमुख रूप से जुड़े प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती भी भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं होेंगे।
- राम मंदिर का भूमि पूजन पहले नए मॉडल की तस्वीर सामने आई।
-बाबा रामदेव,स्वामी अवधेशानंद,चिदानंद मुनि,सुधीर दहिया,राजू स्वामी एक हेलीकॉप्टर से पहुंचे अयोध्या एयरपोर्ट, ब्रह्मानंद स्वामी,सुरेश पटेल व रितेश डांडिया भी से पहुंचे अयोध्या,कल राम मंदिर भूमि पूजन में होंगे शामिल।
- भूमि पूजन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए 5100 कलश तैयार किए गए हैं,अयोध्या में आज और कल उनमें दीप जलाए किए जाएंगे।
- पीएम मोदी श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पारिजात का पौधा लगाएंगे.
- राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। मंदिर स्थल और पूरे अयोध्या में भारी सुरक्षा व्यवस्था है। एनएसजी कमांडो सहित लगभग 4000 सुरक्षाकर्मी मंदिर स्थल के पास तैनात हैं और 75 चेक पोस्ट बनाए गए हैं।
- राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा,राम जन्मभूमि पर राम मंदिर बनाने का सपना और प्रतिबद्धता पूरी हो रही है. मैं PM मोदी को विशेष रूप से बधाई देता हूं
- सबसे पहले हनुमान गढ़ी पहुंचेंगे पीएम मोदी, हनुमानजी का दर्शन करेंगे, हनुमान गढ़ी में पीएम मोदी का स्वागत साफा, मुकुट और गदा से होगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में विनय कटियार भी शामिल नहीं होंगे, कटियार ने चंपत राय को दी जानकारी
-अयोध्या में एसपीजी ने सुरक्षा संभाल ली है , स्थानीय निवासियों को पहचान पत्र रखना अनिवार्य है।
-मध्य प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री व बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय भान सिंह पवैया चंबल का जल कलश व दतिया का पीतांबरा सिद्ध पीठ की मिट्टी लेकर अयोध्या पहुंचे। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत गोपालदास को सौंपेंगे जल कलश व मिट्टी।
- योग गुरु रामदेव भी अयोध्या नगरी के लिए रवाना हो गए हैं। रामदेव ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा कि श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या के लिये हम प्रस्थान कर रहे हैं और हमें सौभाग्य मिला है की हमारी आंखों के सामने, हमें दिव्य भव्य राममंदिर के शिलान्यास में सम्मिलित होने का यह अवसर मिला है।
- सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल व दत्तात्रेय होसबोले, अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रकार्यवाह रामकुमार शाम तक पहुंचेंगे अयोध्या
- लखनऊ से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या के लिए तीन बजे होंगे रवाना, अभी निरालानगर के सरस्वती कुंज में रुके हैं।
-सर कार्यवाह भैयाजी जोशी लखनऊ पहुंचे। दोपहर बाद श्रीराम नगरी के लिए प्रस्थान करेंगे।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर तीर्थ नगरी मथुरा, काशी, चित्रकूट, प्रयागराज, नैमिषारण्य और गोरखपुर में आज से अखंड कीर्तन और रामायण का पाठ शुरू हो गया।
- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पुष्पक ट्रेन से भोपाल से लखनऊ पहुंचे।
- हनुमानगढ़ी में हनुमानजी के निशान की पूजा हो रही है। इसके साथ रामजन्मभूमि के गर्भगृह स्थल पर रामार्चा पूजन भी जारी है। इसके साथ देवी सरयू का भी पूजन किया जा रहा है।
- गुजरात के सात संतों को भूमि पूजन का न्योता मिला है। सभी संत अहमदाबाद से अयोध्या के लिए रवाना हुए. संत करीब सात किलो चांदी लेकर निकले हैं. जिसे वो ट्रस्ट को भेंट देंगे।
- उमा भारती भी लखनऊ पहुंची हैं। लखनऊ में विश्राम के बाद वह अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगी।


