आंचलिक खबरें
*सर्पदंश से मृत्यु पर 4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत*
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020
Edit
सर्पदंश से मृत्यु पर 4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत
गरियाबंद
कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के राजिम तहसील के ग्राम बोरसी निवासी 15 वर्षीय नीलकमल साहू की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक की माता जीतेश्वरी साहू को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Previous article
Next article
