*पीएलसी टीम अभनपुर ने आयोजित किया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस ऑनलाइन प्रतियोगिता*
पीएलसी टीम अभनपुर ने आयोजित किया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस ऑनलाइन प्रतियोगिता
अभनपुर-
पीएलसी समूह अभनपुर एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स वि. ख. अभनपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ऑनलाइन ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 500 बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।पीएलसी अभनपुर पीएलसी के लीडर शिक्षक हेमन्त कुमार साहू एवं विकास खंड सचिव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स दीपक ध्रुवंशी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण जब से स्कूल बंद है तब से बच्चों के लिए विभिन्न अवसरों पर ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है
जिंसमे बहुत सारे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इसका शैक्षणिक लाभ मिल रहा है इस बार 11 अक्टूबर को जन्मदिन दिवस पर भी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया यह कार्यक्रम पढ़ई तुंहर दुवार ,समग्र शिक्षा अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर.चंद्रकार , जिला समन्वयक के.एस. पटले के मार्गदर्शन एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल ,बीआरसी अभनपुर भागीरथी बघेल के सहयोग से पीएलसी अभनपुर टीम बसन्त दीवान,नागेन्द्र कंसारी,ऋषि पांडेय,राजेन्द्र कुमार निषाद,गिरधर राम साहू,उकेश कुमार तारक, सोमा बनिक,प्रेमलता साहू,कंचनलता यादव के द्वारा आयोजित किया गया ।
सभी प्रतिभगियों को आदरणीय BEO और BRCC अभनपुर के द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र तथा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। नवोदय क्रांति पीएलसी समूह अभनपुर के सभी सदस्यों ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के शुभकामना के साथ उन्हें बधाई दिया।


