घटना के बाद से फरार आरोपी कर रहे थे पुलिस को गुमराह जिसे आरोपी ने दिया था संश्रय पलिस अधीक्षक गरियाबंद ने गठित की थी स्पेसल टीम
मालगांव घटना में फरार आरोपियों को संश्रय देने वाला आरोपी गिरफ्तार
पूर्व में 05 आरोपीयों की हुई थी गिरफ्तारी
घटना के बाद से फरार आरोपी कर रहे थे पुलिस को गुमराह जिसे आरोपी ने दिया था संश्रय
पलिस अधीक्षक गरियाबंद ने गठित की थी स्पेसल टीम
घटना को जानते हुए भी जानबुझ कर छिपाये रखा
गरियाबंद
आज से कुछ दिन पूर्व हुए जानलेवा हमले जो कि अपनी कार से कुचल कर मारने का प्रयास किया जिसमें मौके पर एक बच्चे की मौत हो गया था और कुछ आरोपी फरार थे जिन्हें पुलिस बारी बारी से पकड़े गए..... मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक घटना 26.10.2020 को ग्राम मालगांव में ग्रामीण लोग दषहरा पर्व मनाने गरियाबंद रायपुर मुख्य मार्ग के पास किनारे में इकट्ठे हुये थे कि लगभग 10.30 बजे रात्रि गरियाबंद से रायपुर तरफ आरोपी रोमित राठौर अपने साथी सौरभ कुटारे और पेमेन्द्र उर्फ अप्पू शेेंडे के साथ अपनी कार CG.23.J.6520 को चलाते हुये जा रहा था भीड़ मे से इनकी गाड़ी रूकने पर किसी ने बोनट में मुक्का मार दिया तो रोमित राठौर और सौरभ के साथ गांव के कुछ लड़कों के साथ बहस हो गई सौरभ के उत्तेजित होने पर गांव के किसी लड़के ने उसे दो थप्पड़ मार दिया भीड़ देखकर वे लोग मालगांव से आगे ढाबा में तय कार्यक्रम के तहत खाना खाने चले गये वहां पहुंचकर पूर्व से उपस्थित देवेन्द्र उर्फ विक्की ठाकुर को जोर से चिल्लाकर बोला मालगांव के लोग हम लोगों को मारपीट किये हैं चलो सालों को आज सबक सिखाते हैं औंर गाड़ी से कुचल देते हैं औंर एक राय होकर विक्की, वेष राठौर और अमित शेेंडे दुष्प्रेरित होकर चलो मारेंगे फिर उक्त गाड़ी मे राजा उर्फ रोमित राठौर ड्रायविंग सीट पर सामने ड्रायवर सीट के बांये साईड सौरभ कुटारे पीछे दाहिने तरफ विक्की ठाकुर बीच में वेष राठौर बांये तरफ पेमेन्द्र उर्फ अप्पू शेेंडे बैठे ये लोग ढाबा में ही जोर-जोर से चिल्लाकर यह बोलकर कि गांव वालों को आज मारेंगे ही और गाड़ी तेज रफ्तार से चलाते हुये मालगांव की ओर ढाबा से निकल गये मालगांव में दषहरा मनाके अपने-अपने घर जाते समय व सड़क के किनारे लोगों के ऊपर जान-बुझकर अपनी गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने का प्रयास किया और हत्या कर दिये तथा गाड़ी लेकर भाग गये।
प्रकरण के गवाहों के कथनानुसार विक्की ठाकुर, अप्पू सेंडे, वेष राठौर द्वारा राजा राठौर, सौरभ कुटारे के दुष्प्रेरण के परिणाम स्वरूप एक राय होकर उक्त घटना के अनुसरण में गिरफ्तार आरोपियों की सहायता से राजा राठौर और सारैभ कुटारे ने यह घटना घटित किया है। एक चार वर्षीय बालक मुनेष सिन्हा की फौत हो गयी है। आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा सदर 302, 307, 34, 109, 147, भादवि0 का सबूत पाये जाने से उक्त आरोपियों 1) वेष उर्फ पप्पू राठौर पिता घनष्याम राठौर उम्र 27 साल सकिन नागाबुडा थाना व जिला गरियाबंद, 2 ) देवेन्द्र उर्फ विक्की ठाकुर पिता मोहन ठाकुर जाति गोड़ उम्र 27 साल साकिन नागाबुडा थाना व जिला गरियाबंद,3) पेमेन्द्र उर्फ अप्पू सेंडे पिता षिवलाल सेंडे उम्र 31 साल साकिन देवरी थाना कुरूद जिला धमतरी को दिनांक 29.10.2020 के 15.00 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायलय पेष कर जेल दाखिल किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी बादल सुखदेवे पिता बलवंत राव उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नं0 10 अम्बेडकर चौंक गरियाबंद के द्वारा दिनांक घटना समय को उक्त गिरफ्तारषुदा आरोपियों के साथ जाते समय आरोपी रोमित राठौर के गाड़ी में बैठा था किन्तु उक्त आरोपियों को आक्रोषित होते देख कर आरोपी वाहन से उतर कर गया था। आरोपी स्वयं पुलिस विभाग में सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ होते हुए अपने कर्तव्यों का सजगता एवं जवाबदारी होने के बावजुद भी सूचना वरिष्ठ अधिकारी को नहीं बताया औंर न ही इनका मालिकाना हक होने के बावजुद भी प्रकरण के मुख्य आरोपी के द्वारा घर में छुपे होने तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को ढककर इनके मालिकाना हक एवं संरक्षण प्राप्त मकान व बाड़ी में रखा होन पाया गया जिससे स्पष्ट होता है कि आरोपी के द्वारा साक्ष्य छिपाने तथा संश्रय देना परिलक्षित होती है जिससे आरोपी को धारा सदर में 201, 212 भादवि में संलिप्तता पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेष की जाती है।
उक्त प्रकरण के विवचेना व आरोपी पता तलाष हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल के निर्देषन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्षन तथा उप पुलिस अधीक्षक टी आर कंवर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल के नेतृत्व में उप.निरी. नवीन राजपूत प्र0आर0 511 डिगेष्वर साहू आर0 मनिष चेलकर, सुखसागर नाग, सैनिक रविशंकर सोनवानी का विषेष योगदान रहा ।
गिरफ्तार आरोपी :-
बादल सुखदेवे पिता बलवंत राव उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं0 10 अम्बेडकर चौंक गरियबांद।*
