कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस को मिला किसानों का व्यापक जनसमर्थन
कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस को मिला किसानों का व्यापक जनसमर्थन
मनमोहन नेताम, देवभोग
केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के व्यापक पैमाने पर कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया और गाँव-गाँव में किसानों से हस्ताक्षर अभियान चलाया था जिसका अपार जनसमर्थन कांग्रेस पार्टी को प्राप्त हुआ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में देवभोग ब्लॉक में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में नदी उस पार झाँखरपारा अंतर्गत आने वाले 36 गांव के 32 बूथ में 3733 किसानों ने कृषि कानून के विरोध में हस्ताक्षर किए वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवभोग के अंतर्गत 65 बूथ में 6700 किसानो ने कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस पार्टी के प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर कांग्रेस पार्टी के किए जा रहे कृषि कानूनों के विरोध को अपना समर्थन व्यक्त किया। कल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवभोग के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने किसानों,मजदूरों व आमजनता के हस्ताक्षर युक्त 6500 प्रपत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जमा किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ की ओर से देवभोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों के विरोध में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान की जमकर सराहना की व इस कार्य के लिए ब्लॉक अध्यक्ष सुखचंद बेसरा की जमकर तारीफ की।

