*फेसबुक में भड़काऊ पोस्ट डालने वाला विशेष चौरसिया को भेजा गया जेल* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*फेसबुक में भड़काऊ पोस्ट डालने वाला विशेष चौरसिया को भेजा गया जेल*

फेसबुक में भड़काऊ पोस्ट डालने वाला विशेष चौरसिया को भेजा गया जेल



अभनपुर

मामले की जानकारी अभनपुर थाना प्रभारी बोधन साहू ने बताया  कि दिनांक 06.10.2020 को प्रातः 07.25 बजे से 07.51 बजे के मध्य क्रमशः तीन पोस्ट फेसबुक पर आरोपी विशेष चौरसिया  अभनपुर द्वारा  पोस्ट डाला गया ।




 01. जो भी हिन्दू बीजेपी और आर एस एस का विरोध कर रहे है जान लो कि टुकडो मे रहोगे तो टुकड़े टुकड़े कर दिए जाओगे जैसे कश्मीर में हुआ और पश्चिम बंगाल मे हो रहा हैं । 02. हाथरस में लड़की का क्रियाक्रम तत्काल नही किया जाता तो भीम आर्मी वाले जिहादी लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर उसके साथ बलात्कार करके दंगे भडका देते ।

 03. भीम आर्मी दरअसल मे जिहादी संगठन है जिसे केवल और केवल कट्टर जिहादी मुसलमान लीड कर रहे है ।

 वही इस पोस्ट के विरोध में भारतीय मुल निवासी संघ अभनपुर  का अध्यक्ष  पुनू राम देशलहरे  निवासी नायकबांधा  द्वारा  अभनपुर  थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ये लोग बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर को मानने वाले लोग है ये उनके अनुयायी है ये उन्हें संत महापुरुष मानते है एवं ये उन्हें पूजा अर्चना कर उन्हें पूजते हैं । विशेष चौरसिया द्वारा उनके खिलाफ फेसबुक में पोस्ट डालकर   भारतीय मूल निवासी संघ के लोगो के धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने वाला पोस्ट डालकर इनके धार्मिक विश्वासों का अपमान करके इन लोगो के धार्मिक भावना को आहत करने के संबंध में रिपोर्ट पर थाना अभनपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लेकर अभनपुर पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते विवेचना किया गया । विवेचना के दौरान आरोपी विशेष चौरसिया के खिलाफ अपराध धारा सबूत पाकर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर केन्द्रीय कारागार रायपुर भेजा गया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads