*नवाचार करके बच्चों को ऑनलाइन व ऑफलाइन जुड़ने हेतु प्रोत्साहित*
नवाचार करके बच्चों को ऑनलाइन व ऑफलाइन जुड़ने हेतु प्रोत्साहित
सुरेन्द्र जैन ,धरसींवा
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय पुरी गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी व वर्तमान में रामनगर शाला के प्राचार्य श्री आदित्य चांडक जी, यू. आर. सी. सी श्री शिरीष तिवारी जी,ए. बी. ई. ओ श्रीमती नीलम शर्मा, श्री ललित चंद्राकर, श्री नरेश सिंह ठाकुर , श्री अलख राम यादव जी उपस्थित रहे। बी ई ओ, श्री संजय पुरी गोस्वामी जी ने पढ़ाई तुहर द्वार कार्यक्रम से होने वाले लाभ जैसे शिक्षकों का बच्चों से सतत संपर्क में रहना, तथा इससे बच्चो को कोरोना से संबंधित बचाव के दिशानिर्देश दिए जाना, जिससे बच्चों में कोरोना के प्रति जागरूकता भी आयी है ।उन्होंने बताया कि बच्चों में स्वाध्याय की भावना भी आईं है, बच्चे अब स्वयं भी पढ़ाई करना सीख रहे है। धरसीवां ब्लॉक के कुछ शिक्षकों ने भी कुछ ना कुछ नवाचार करके बच्चों को ऑनलाइन व ऑफलाइन जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया, जैसे मोहल्ला कक्षा, लाउड स्पीकर कक्षा, पेटी वाली दीदी तथा अन्य कई नवाचार सामने आए है जिसके लिए शिक्षक बधाई के पात्र है। बी ई ओ , श्री गोस्वामी जी ने बताया कि आज पढ़ाई तुहर द्वार योजना के अन्तर्गत धरसीवां विकासखण्ड सभी विकासखंडों में आगे है, और जिले और राज्य का भी गौरव यहां के शिक्षकों ने बढ़ाया है। उन्होंने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग व कोरोना से संबंधित , ड्यूटी में लगे शिक्षकों के योगदान को भी सराहा और उन्हें कारोना योद्धा कहकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री आदित्य चंडक जी ने इस योजना से शिक्षकों ने जो तकनीकी ज्ञान सीखा , उसकी जमकर सराहना करते हुए कहा कि ब्लॉक के शिक्षकों में कहीं ना कहीं तकनीकी जागरूकता अाई है, और अब शिक्षक बच्चो को ऑनलाइन व ऑफलाइन जोड़ने के लिए सभी सार्थक प्रयास कर रहे है। उन्होंने शिक्षकों को रुचिकर कक्षा निर्मित करने की सलाह दी और नोट्स के माध्यम से पढ़ाई भी कराने कहा। आज के इस कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना करके और श्रीमती रीता मंडल, श्रीमती शिप्रा बैग, श्रीमती अंकिता तिवारी द्वारा सरस्वती गीत के द्वारा की गई। शिक्षको के साथ साथ , ब्लॉक के कुल 35 संकुल समन्वयकों को भी उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सृजन पी एल सी व सजग पी एल सी(ग्रामीण तथा शहरी) के सभी सदस्य उपस्थित थे,एवम कार्यक्रम में उनका सक्रिय योगदान रहा। आदरणीय यू. आर. सी. सी रायपुर शहरी , श्री शिरीष तिवारी सर द्वारा समस्त समारोह का सफल संचालन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन श्री नरेश सिंह ठाकुर जी द्वारा किया गया।

