*लगातार घटना पर जवाबदार मंत्री का बेतुका बयान अति निंदनीय*
*छत्तीसगढ़ प्रदेश में बहु-बेटियां असुरक्षित -- अनीता ध्रुव*
*लगातार घटना पर जवाबदार मंत्री का बेतुका बयान अति निंदनीय*
*पीड़ित परिवार को न्याय व मुआवजा नही मिलने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी*
नगरी
भाजपा आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने कहां कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में आए दिन बहु-बेटियों,महिलाओं पर हो रहे अपराध की घटना से भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार शर्मसार होते जा रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पुरी तरह चरमरा गई है।प्रदेश में अपराधी लोग बेखौफ अपराध को अनजाम दे कर बैखौफ घुम रहे हैं। इस प्रदेश में बहु-बेटियां अपने आपको बहुत ही असूरक्षित महसूस कर रही है। बेटियों के साथ लगातार घटना के प्रकरण सामने आ रहे हैं। राज्य सरकार बेटियों की सुरक्षा करने में असक्षम हैं। केशकाल,, बलरामपुर में घटित घटना बहुत ही निंदनीय है उससे ज्यादा निंदनीय शासन के जवाबदार मंत्री का बेतुका बयान की घटना बहुत छोटी है। इसी तरह आदिवासी नेत्री अनीता ध्रुव ने कहां कि कोण्डागांव जिला के आदिवासी बाहुल्य विकास खण्ड केशकाल के ग्राम पंचायत छोटे ओंड़ागांव में एक आदिवासी बालिका के साथ दिल दहलाने वाली घटना व सुसाइड की घटना से पूरा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तब्ध है और प्रदेश की बहिन-बेटी, महिला बहिनें काफी आक्रोशित हैं। घटना के दो माह बाद भी पुलिस के जानकारी के बावजूद भी रिपोर्ट दर्ज नही होना पुलिस प्रशासन पर प्रशन चिन्ह लगता है। पीड़ित के पिता वह परिवार के द्वारा न्याय न मिलने के कारण आत्महत्या का प्रयास करना कुंभकर्ण निद्रा में सोए शासन व प्रशासन के मुंह पर तमाचा है। पुलिस द्वारा इतनी बड़ी घटना को लेन देन कर निपटा रही थी। यदि पीड़ित के पिता जी द्वारा आत्माहत्या जैसे कदम नही उठाते तो घटना सामने नही आती।
क्या राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा यहां की घटना पर एक भी शब्द ना बोलना कांग्रेस की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। हाथरस की घटना पर जगह-जगह धरना प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता अब कहां छुप गए है। क्या हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश की बहु-बेटियों को न्याय दिलाने के लिए क्या धरना प्रदर्शन की जरूरत नहीं है।
जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने चेतावनी दी है कि अगर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय व मुआवजा नही मिलने पर वे खुद क्षेत्र की बहु-बेटियों के साथ पीड़ित परिवार को न्याय व मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
