शोक संवेदना किया व्यक्त, घायलों के बेहतर इलाज का दिलाया भरोसा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

शोक संवेदना किया व्यक्त, घायलों के बेहतर इलाज का दिलाया भरोसा

 पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद  साहू



शोक संवेदना किया व्यक्त, घायलों के बेहतर इलाज का दिलाया भरोसा




गरियाबंद

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने  गरियाबंद के समीप मालगांव हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। वहीं इस घटना में चार साल के मासूम बच्चे की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने घायलों के जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए कहा है कि राज्य में कांग्रेस सरकार के सत्ता का अहंकार दिख रहा है, इसी के परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ में भय और आतंक की राजनीति शुरू हो गई है।



महासमुंद लोकसभा सांसद श्री साहू और पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने पीड़ित परिवार से मिलने शुक्रवार को गरियाबंद जिले के ग्राम मालगांव पहुंचे हुए थे। इस दौरान श्री साहू ने पीड़ित परिवार से मिलकर चार साल के मासूम बच्चे की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही सांसद श्री साहू ने घायलों के बेहतर इलाज को लेकर भरोसा दिलाया है। इसके अलावा उन्होंने उचित मुआवजा दिए जाने और आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने की बात कही है। 




सांसद श्री साहू ने कहा कि घटना को अंजाम देने से पूर्व उक्त व्यक्तियों द्वारा धमकी भरे लहजे से देख लेने की बात कहते हुए कुछ दूर जाकर वापसी में तेज रफ्तार कार से जानबूझकर दर्जनभर ग्रामीणों को रौंद देना एक जघन्य अपराध है, इसकी हम कड़ी निंदा करते है। सांसद ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल की बजाए एम्स में इलाज के लिए पत्र लिखा है। 




उल्लेखनीय है कि मृत मासूम  मोनेश सिन्हा के पिता सोहन सिन्हा को भी गंभीर चोटें आई है जो रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं, उनके इलाज के लिए श्री साहू ने गंभीरता दिखाते हुए पहल की है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका फर्ज है कि ऐसे वक्त में पीड़ित परिवार के साथ रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार संवेदनहीन हो गई है, इस घटना में सरकार से जुड़े लोग शामिल है इसलिए कांग्रेस के जनप्रतिनिधि चुप बैठे हैं। भाजपा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटके, विजय टाक, सलीम खान उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads