*कोरोनाकाल बना अधिवक्ताओ के लिये अभिशाप---रमेश पांडेय*
कोरोनाकाल बना अधिवक्ताओ के लिये अभिशाप---रमेश पांडेय
अभिमन्यु नेताम,कूरुद
वैश्विक महामारी कोरोना के कारण विश्व में व्यापार जगत में आर्थिक संकट में है,जिसे सुधारने के लिये सरकार द्वारा लगातार प्रयास जारी है,लेकिन अधिवक्ताओ,वकालत के लिये पैरवी करने वालो के लिये सरकार गम्भीर होती नही दिख रही है।जिसकी जानकारी देते हुए प्रदेश विधि मानवाधिकार विधि प्रकोष्ठ सचिव कांग्रेस रमेश पांडेय ने कहा कि पिछले 7 माह से न्यायालय बन्द है और अधिवक्ताओ का कार्य प्रभावित है,जिससे उनके सामने जीविकोपार्जन की गम्भीर चुनौती खड़ी हो गयी है।इस खराब परिस्थितियों को आज पूरा वकील समुदाय झेल रहा है।सरकार द्वारा अधिवक्ताओ को किसी भी प्रकार की मदद न मिलने से उनमें भारी आक्रोश है।वही इस सम्बंध में प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री को विधिक कौंसिल अध्यक्ष नई दिल्ली और प्रदेश बार कौंसिल को पत्र प्रेषित करते हुए इन समस्याओं से अवगत कराया गया है। वही उम्मीद जताते हुए पांडेय ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं की वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कुछ ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है!
