क्षेत्रीय खबरें
देवी पंडालों में पहुंचकर चंद्रशेखर ने की क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020
Edit
देवी पंडालों में पहुंचकर चंद्रशेखर ने की क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना
फिंगेश्वर
क्षेत्र क्रमांक तीन जिला पंचायत गरियाबंद के सदस्य एवं भाजपा नेता चंद्रशेखर साहू आज अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर देवी पंडालों,शीतला माता मंदिर व घर में आयोजित जंवारा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
इस,दौरान,वे,ग्राम देवगांव,चरौदा,छुईहा,जमाही,फुलझर,रवेली,पंडरीतराई,लोहरसी इत्यादि गाँवों में पहुंचे व क्षेत्रवासियों का कुशलक्षेम जानकर नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रूपेश साहू,मनीष साहू,टीकम साहू,पोखराज साहू,मनोज कश्यप,महेश साहू,गोवर्धन ध्रुव, मदन ध्रुव, दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष जगेश्वर साहू,बिसहत साहू,छबि यादव जनपद सदस्य दीपक साहू,हलधर पटेल आदि उपस्थित रहे।
Previous article
Next article