*किसान विरोधी तीन काले कानून के विरोध में चरण बद्ध वर्चुअल सभा वीडियो कांफ्रेंस द्वारा संपन्न* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*किसान विरोधी तीन काले कानून के विरोध में चरण बद्ध वर्चुअल सभा वीडियो कांफ्रेंस द्वारा संपन्न*

 किसान विरोधी तीन काले कानून के विरोध में चरण बद्ध वर्चुअल सभा वीडियो कांफ्रेंस द्वारा संपन्न



 10 अक्टूबर,2020, शनिवार, ग्राम तर्रा फिंगेश्वर ब्लॉक गरियाबंद,राज्य स्तरीय वर्चुअल सभा

 राजिम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान विरोधी तीन काले कानून के विरोध में चरणबद्ध वर्चुअल सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी मंत्री *पी.एल. पुनिया जी* छत्तीसगढ़ के *मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी* प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे  एवं छत्तीसगढ़ सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम  ने जूम एप के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को संबोधित किया।



 प्रदेश उपाध्यक्ष व् अध्यक्ष खनिज निगम आयोग माननीय गिरीश देवांगन जी  प्रथम पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री माननीय विधायक अमितेश शुक्ल जी के दिशा निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाव सिंह साहू के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सभी सम्मानित वरिष्ठ कांग्रेस जन, जनपद सदस्य गण, सरपंच गण, पंचगण, सेवा दल के कार्यकर्ता, किसान कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकर्ता, व्यापारी कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता, आदिवासी जनजाति कांग्रेस संगठन के सभी सम्मानित कार्यकर्ता, बूथ प्रभारी अध्यक्ष गण एवं ब्लॉक कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारी गण अल्पसंख्यक संगठन के सभी कार्यकर्ता गण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कार्यकर्ता गण एवं हमारे सभी वरिष्ठ ब्लॉक कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी एवं सम्मानित कांग्रेस जन इस वीडियो कांस्फ्रेंसिंग के माध्यम से हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित  किया। मोदी सरकार ने जो किसान भाइयों के लिए 3 काले कानून विधायक लोकसभा में पारित किया है उसके विरोध में आज इस वीडियो कांफ्रेंस द्वारा सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में उपस्थित लोगों द्वारा शासन के दिशा निर्देश का पालन करते हुए मा्स्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिए। इसका इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विकास तिवारी सुनील तिवारी फिंगेश्वर जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू राम कुमार गोस्वामी ठाकुर राम साहू हेमराज साहू रूपेश साहू घनश्याम साहू डीके ठाकुर संतोष सेन  दुर्गा सिन्हा भागीरथी सिन्हा नरसिंह नागर जी  माधो निषाद सैकड़ों कार्यकर्ता किसान बंधु शामिल हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads