*बेशकीमती शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बेशकीमती शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग*

बेशकीमती शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग






सुरेन्द्र जैन,धरसींवा

धरसीवा विधान सभा क्षेत्र के एवं राजधानी रायपुर के समीप स्थित ग्राम पंचायत सम्मानपुर नकटी में शासकीय भूमि रास्ता को कब्जा मुक्त कराने की मांग धरसीवा विधान सभा के युवा नेता एवं पंच *मनहरण साहू*(मोनू) पंचायत एवं ग्रामवासियों ने की है

 इस भूमि पर ग्रामवासियों के आराध्य इष्ट देवता ठाकुर देव भगवान में पूजा पाठ करने आने जाने एवं किसानों को कृषि कार्य करने हेतु एवं अपनी निजी भूमि पर मकान बनाने हेतु  मार्ग अवरुद्ध (रास्ता कब्जा)  हो गया है जिसका खसरा नंबर 331रकबा 0.486 हेक्टेयर है।




इसके पूर्व में ही पंचायत प्रस्ताव कर ग्राम वासियों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राजस्व मंत्री, धरसीवा विधायक, कलेक्टर, एवं रायपुर तहसील को प्रमुख रूप से सरपंच कुमुद टंडन सहित उपसरपंच एवं पंचगण खेमलाल साहू, चमेली साहू ,मनहरण साहू, भारती साहू ,पुष्पा मानिकपुरी, गैंदकुमार, मुकेश पाल, केवल पाल,  बुधवंतीन साहू ,सुखिया साहू, विमला टंडन,पार्वती यादव, पूर्णिमा टंडन, सोनी बंजारे, कुंती साहू,सत्येंद्र मानिकपुरी,सुमरनदास, प्रमोद साहू, नेमीचंद साहू ,गजेंद्र साहू, ओम प्रकाश साहू ,विशाल यादव, रोशन साहू, सैकड़ों ग्रामीणवासियों ने दिया था।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक अनीता शर्मा ने कलेक्टर रायपुर को पत्र लिखकर कब्जा मुक्त कराने की मांग की है ।



छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना *धरसा विकास योजना* के आने का स्वागत किया है इस योजना लाभ निश्चित ही प्रत्येक पंचायत को मिलेगा।

आज ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मनहरण साहू (मोनू)पंच, खेमलाल साहू, पंच गजेंद्र मानिकपुरी, ओम प्रकाश साहू,भूतपूर्व सरपंच उमेश साहू ,केशव साहू, शत्रुघ्न साहू, पंचायत जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads