*अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के समर्थन में पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन :-शत्रुहन साहू*
भूख हड़ताल का छटवा दिन:- सरकार को नींद से जगाने किया यज्ञ
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के समर्थन में पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन :-शत्रुहन साहू
भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी एवं नेताओं को सद्बुद्धि देने किये प्रार्थना:- तेजेंद्र तोड़कर
रायपुर
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में अधिवक्ता शत्रुहन साहू प्रदेश सह संयोजक एवं प्रभारी किसान प्रकोष्ठ के द्वारा खनिज विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के खिलाफ 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया जा रहा है भूख हड़ताल के छटवे दिन धमतरी, महासमुंद समेत पूरे जिले में आंदोलन के समर्थन में जिला मुख्यालय में जिला इकाई के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम पर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया साथ ही अनशन स्थल पर नींद जागरण यज्ञ के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खनिज संचालक को कुंभकरण की नींद से जगाने के लिए यज्ञ किया गया यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडेकर संगठन प्रभारी मुन्ना बिसेन राज्य ड्राइवर संघ के संयोजक जितेंद्र शुक्ला एकांत अग्रवाल निशांत भट्ट संजय सिन्हा सतवंत महिलाग ने यज्ञ देव से सरकार को कुंभकरण की नींद से जगाने और उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करने प्रार्थना किया जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश से भ्रष्टाचार व गुंडाराज समाप्त होकर अमन चैन शांति की स्थापना हो सके।
विदित हो कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में रेत के अवैध कारोबार और कालाबाजारी पर रोक लगाने बूढ़ा तालाब रायपुर में 02 अक्टूबर से चल रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है इस अवसर पर तेजेन्द्र तोडकर ने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठे शत्रुहन साहू का छटवा दिन तबीयत खराब होने के बावजूद भी शासन प्रशासन एवं खनिज संचालक को सुध लेने की फुरसत नहीं है।
मुन्ना बिसेन सह संगठन प्रभारी ने कहा कि यदि सरकार अब भी नींद से नहीं जागा तो आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी इस लड़ाई को और उग्र करेगी इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

