डाभा माइनर नहर में पानी नहीं मिलने से किसानों में रोष
डाभा माइनर नहर में पानी नहीं मिलने से किसानों में रोष
दो बार हो चुका किसानों के साथ धोखा
राजेन्द्र साहू,मगरलोड
विकासखण्ड अंतर्गत डाभा माइनर नहर में रबी फसल सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से मोहंदी के किसानों में भारी रोष व्याप्त है। सिकासेर जलाशय से मिलने वाले सिंचाई सुविधा के लिए मोहंदी क्षेत्र में केवल एक मात्र नहर है। जिसके अंतर्गत बेलोरा मोहंदी डाभा गांव के खेतों में सिंचाई किये जाने का प्रावधान है लेकिन अभी तक एक भी वर्ष इस नहर से सिंचाई के लिए पानी नहीं दिया गया है।
बता दें कि पिछले वर्ष इसके लिए जरूर कोशिश की गई थी लेकिन खेतों की मताई करने के बाद भी किसानों को पानी नहीं दिया गया। किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। इस वर्ष भी दलहन और तिलहन फसलों के लिए बाकायदा मीटिंग किया गया लेकिन अंत में यह निरस्त कर दिया। जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त हैं।
मोहंदी के किसान दुष्यंत साहू, डाकेश्वर साहू, यशवंत ध्रुव, सोहन साहू, महेंद्र साहू ने बताया कि क्षेत्र में 40 वर्ष पहले नहर का निर्माण किया गया था लेकिन अभी तक रबी फसल के लिए किसानों को पानी नही दिया गया है। बाबजूद इसके किसानों को नहर टैक्स देना पड़ता है। नेताओं के द्वारा चुनावी समयों पर जरूर आश्वाशन दिया जाता है लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं किया गया है।

