*हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया , मौके पर चालक की मौत*
*हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया , मौके पर चालक की मौत*
*राजाडेरा जलाशय मोड़ के पास की घटना*
राजेंद्र साहू,मगरलोड
सिंगपुर तरफ से मगरलोड आ रही हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया मौके पर चालक की दर्दनाक मौत हो गई।वाहन चालक कौसल वर्मा पिता लखे स्वर वर्मा 35 ग्राम उड़ान थाना पलारी नगरी से गिटटी खाली कर वापस रायपुर जा रहा था। प्राप्त मिली जानकारी अनुसार गुरूवार की सुबह 10 से 11 बजे की बीच खाली हाइवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एलआर 9907 सिंगपुर से मगरलोड तरफ आ रहा था। जो राजाडेरा जलाशय मोड़ के पास अनियंत्रित होकर साजा वृक्ष में जा टकराया। जिससे हाइवा वाहन चालक की मौके पर मौत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही टीआई विनोद कतलम दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचा
मौके पर पहुँचकर हाइवा वाहन में फंसे मृत चालक को जेसीबी मशीन की सहायता से बाहर निकाला ।मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। बताता गया कि हाइवा वाहन दुर्ग भिलाई की है । यह बताना आवश्यक है कि ब्लाक मुख्यालय मगरलोड से वंनाचल इलाके सिंगपुर मार्ग सिंगल रास्ता व अंधा मोड़ होने के कारण रास्ते मे हमेशा दुर्घटना की आंशका बनी रहती है।
