दुःखद घटना
*पूर्व CBI डायरेक्टर अश्विनी कुमार ने खुदकुशी की , राज्यपाल और DGP भी रह चुके हैं*
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020
Edit
पूर्व CBI डायरेक्टर अश्विनी कुमार ने खुदकुशी की , राज्यपाल और DGP भी रह चुके हैं
पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार ने शिमला में अपने घर में खुदकुशी कर ली है. कुमार डीजीपी और सीबीआई के प्रमुख भी रह चुके हैं. शिमला के एसपी मोहित चावला ने कहा कि मणिपुर और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर अश्विनी कुमार अपने आवास पर फंदे से लटके पाये गए हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा है.
अश्विनी कुमार अगस्त 2006 से लेकर जुलाई 2008 तक हिमाचल प्रदेश के डीजीपी पद पर रहे. इसके बाद उन्हें सीबीआई का चीफ नियुक्त किया गया. इस पद पर अश्विनी कुमार 2 अगस्त 2008 से 30 नवंबर 2010 तक रहे.
इसके बाद उन्हें मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
इस पद पर अश्विनी कुमार जुलाई 2013 से दिसंबर 2013 तक रहे.
Previous article
Next article
