सरकार सभी पंजीकृत किसानों को 10000 रु दिवाली अग्रिम प्रदान करें - अशोक बजाज - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सरकार सभी पंजीकृत किसानों को 10000 रु दिवाली अग्रिम प्रदान करें - अशोक बजाज

 सरकार सभी पंजीकृत किसानों को 10000 रु दिवाली अग्रिम प्रदान करें - अशोक बजाज 



रायपुर 

 जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने धान की सरकारी खरीदी 1 दिसंबर से करने के फैसले पर पुनर्विचार करने तथा तत्काल धान खरीदी प्रारंभ करने की मांग की है। श्री बजाज ने एक बयान में कहा कि यदि सरकार तत्काल धान खरीदी नहीं करती है तो किसानों को 100 रु प्रति क्विंटल सुरक्षा निधि तथा सभी पंजीकृत किसानों को 10000 रु दिवाली अग्रिम प्रदान करें । उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान की कटाई समय पूर्व यानी अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में ही प्रारंभ हो गई है, हरहूना धान की कटाई तो लगभग समाप्त भी हो चुकी है जबकि माई धान की कटाई चरम पर है। पूरी संभावना है कि देवउठनी तक धान की कटाई पूर्ण हो जाएगी। इस स्थिति में किसानों के समक्ष धान को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की समस्या है, साथ ही साथ दिवाली और देवउठनी त्यौहार के लिए किसानों को तत्काल पैसे की जरूरत  है अतः 1 दिसंबर से धान खरीदी करने का सरकार का निर्णय किसानों के हित में कदापि नहीं है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads