कला उत्सव-2020 का हुआ शुभारंभ
कला उत्सव-2020 का हुआ शुभारंभ- अभनपुर
अभनपुर
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कला उत्सव- 2020 के अंतर्गत कक्षा नवमी से बारहवी तक के विद्यार्थियों के लिए अनेक प्रतियोगिता आयोजित किया जाना है।
उसी तारतम्य में विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मोहम्मद इकबाल के निर्देशन में 17 नवंबर को शास्त्रीय संगीत एवं लोक पारंपरिक गायन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।
पीएलसी अभनपुर से हेमंत कुमार साहू, शास.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर एवं बसंत दीवान ,शास.पूर्व माध्यमिक शाला चेरिया के संचालन में आनलाईन मोड द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत प्रतिभावान विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ी परिधान मे लोक गीत प्रस्तुत किये ।
*शास्त्रीय गायन* के निर्णायक 1- श्री बी.पी.तिवारी (प्राचार्य) शा.उ.मा.विद्या. टेकारी 2- श्री बसंत ध्रुव (व्याख्याता) शा. उ. मा. विद्या. चांपाझर
*पारंपरिक लोक गीत* के निर्णायक 1- श्री एम.मिंज (प्राचार्य) शा.उ.मा.विद्या. अभनपुर 2- श्री के.पी.जायसवाल (व्याख्याता) शा. उ. मा. विद्या. हसदा नं. 2 निर्णायक थे।
यह कार्यक्रम तीन दिवस का है । दिनांक 18-11-2020 को दृश्य कला, शास्त्रीय नृत्य, पारंपरिक लोक नृत्य तथा दिनांक 19-11-2020 को वादन शास्त्रीय, वादन पारंपरिक तथा खेल-खिलौना का कार्यक्रम संपन्न होना है।


