नाचा-गम्मत हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नाचा-गम्मत हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग

 नाचा-गम्मत हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग : चंद्रशेखर साहू



      राजिम 

 क्षेत्र के ग्राम पंचायत छुईहा एवं उनके आश्रित ग्राम जमाही में मातर महोत्सव के अवसर पर जय छत्तीसगढ़ मोर मयारू नाच पार्टी बांदुमुड़ा बागबाहरा का रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ी नाचा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू मुख्य रूप से उपस्थित हुए।इस दौरान ग्रामवासियों ने पारंपरिक राउत दोहा और राउत नाचा के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे निर्वाचन के बाद इस गांव में मैं कई बार आया हूँ लेकिन मंचीय कार्यक्रम में पहली बार आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है,नाचा-गम्मत हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। विगत कुछ वर्षाे में नाचा गम्मत के आयोजनों में कमी आई है। समिति द्वारा यह आयोजन कर परपंरा को बनाये रखने का प्रयास करना प्रशंसनीय है,।



 अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत छुईहा के सरपंच गजेश्वर सिन्हा ने कहा कि मातर महोत्सव का आयोजन हमारी संस्कृति रही है,गांव में स्थापित एकता से हमारा गांव निरन्तर विकास की ओर प्रगतिशील है इसे हमें कायम रखना है। हमें बहुत वर्षो बाद एक सक्रिय जिला पंचायत सदस्य मिला है जो हमारा सौभाग्य है। इस अवसर पर ग्राम अध्यक्ष उमेन्द्र सिंह ध्रुव,ग्राम पटेल कुमार सिंह ध्रुव,परमेश्वर दिवान,प्रेमलाल गंधर्व,राजेश यादव,खेलन ध्रुव,मदन ध्रुव,भुनेश्वर ध्रुव,दुजलाल दीवान,गौतमराम,नारायण यादव,परमेश्वर नगारची,मुकेश ध्रुव,चुम्मन दिवान,उपस्थित रहे संचालन शिक्षक टूकेश्वर ध्रुव ने किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads