कला उत्सव-2020 का द्वितीय दिवस
कला उत्सव-2020 का द्वितीय दिवस
अभनपुर
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कला उत्सव- 2020 के अंतर्गत कार्यक्रम के द्वितीय दिवस लोक पारंपरिक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य मे प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मोहम्मद इकबाल एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों के निर्देशन में 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ी लोक पारंपरिक गीत,कर्मा नृत्य,सुआ नृत्य,डांडिया,राऊत नाचा,पंथी आदि नृत्य को पुरे साज-सज्जा,वेश-भूषा के प्रतिभागियों ने कला का प्रदर्शन किया।
पीएलसी अभनपुर के समस्त सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। पीएलसी सदस्य हेमंत कुमार साहू- शास.कन्या उच्चतर माध्य. विद्यालय अभनपुर एवं बसंत दीवान- शास.पूर्व माध्य. शाला चेरिया, नागेन्द्र कंसारी- शास.पूर्व माध्य. पोंड़ के संचालन में आनलाईन मोड द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
*पारंपरिक लोक नृत्य* के निर्णायक 1- श्री मती चमेली वर्मा (प्राचार्य) शा.उ.मा.विद्या. संकरी 2- श्री डी.तिग्गा (प्राचार्य) शा. उ. मा. विद्या. गिरोला ने निर्णायक भूमिका अदा की।
दिनांक 19-11-2020 को वादन शास्त्रीय, वादन पारंपरिक तथा खेल-खिलौना का कार्यक्रम संपन्न होना है।


