धारदार ब्लेड से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

धारदार ब्लेड से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

धारदार ब्लेड से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार


 

पुराने रंजिष के चलते घर में घुसकर किया गया हमला,

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी को,

सिटी कोतवाली गरियाबंद पुलिस की त्वरित कार्यवाही। 


विवरण:- मामला थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत् नया तलाब पारा गरियाबंद का है जहां के निवासी प्रार्थी शंकर भैसाल तथा आरोपी सोम जगत के मध्य पूर्व में आपसी विवाद हो गया था उसी बात को लेकर दिनांक 18.11.2020 को आरोपी सोम जगत प्रार्थी के घर में जबरदस्ती घुसकर मां बहन की अष्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए पास में रखे धारदार ब्लेड से प्रार्थी के चेहरे में वार कर मौके से फरार हो गया। इस घटना के सम्बंध में प्रार्थी शंकर भैसाल द्वारा सिटी कोतवाली गरियाबंद में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध क्रमांक 246/2020 धारा 452, 294, 324, 506, 326 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। 

  मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारीगण को होने पर जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान श्री भोजराम पटेल के दिषा-निर्देष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्षन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद श्री संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में आरोपी पता तलाष में पुलिस टीम जुट गई। पता तलाष दौरान मुखबीर के सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी सोम जगत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। 

  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक विकास बघेल, उप निरीक्षक नवीन राजपूत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र कंवर, डिगेष्वर साहू, मनीष वर्मा, मुलचंद जांगड़े, आरक्षक मनीष चेलकर, भुषण नागेष, सोमनाथ दीवान, आषीष सपहा, रविषंकर सोनवानी की सराहनीय भूमिका रही। 

गिरफ्तार आरोपी:- सोम जगत पिता राजकुमार जगत उम्र 21 वर्ष सा0 नया तलाबपारा गरियाबंद, थाना व जिला गरियाबंद(छ0ग0)

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads