जनपद उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने 21 लाख के 3 सीसी सड़क का किया भूमिपूजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जनपद उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने 21 लाख के 3 सीसी सड़क का किया भूमिपूजन

 जनपद उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने 21 लाख के 3 सीसी सड़क का  किया भूमिपूजन




मनमोहन नेताम,देवभोग 

 देवभोग जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष व ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवभोग के ब्लाक अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने ग्राम पंचायत डूमरपीटा में 21 लाख रुपये के तीन सीसी सड़क का भूमिपूजन किया ,ग्राम पंचायत डुमरपीटा के सरपंच परमेश्वरी सोरी के द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा को संमस्या से अवगत कराया था व मांग किया गया कि स्कूली  बच्चो को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है जिसे गम्भीरता से लेते हुए ब्लाक अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से भेंट कर संमस्या से अवगत कराया जिसके बाद सीएम बघेल ने तुरन्त ही घोषणा मद से 21 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान किया ,ग्रामीणों ने सीएम भुपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट किया ।




,भूमिपूजन के अवसर पर बेसरा ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री क्षेत्र की समस्या के निदान के लिए हर सम्भव प्रयासरत है ,गांव में बिजली ,सड़क ,शिक्षा व स्वाथ्यय हमारे सरकार की पहली प्राथमिकता है ,इस अवसर पर डूमरपीटा की सरपंच परमेश्वरी सोरी ने सरकार के प्रति आभार प्रकट किया व बताया कि गांव का विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी 



,इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ,सरपंच परमेश्वरी सोरी अरुण सोनवानी ,कुंजल यादव ,सोदर कश्यप ,जय कुमार यादव ,घनाचरण अवस्थी ,नन्दकुमार बघेल ,महेंद्र नेताम के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads