ग्राहक के पैसे लौटाने से किया मना, क्रान्ति सेना ने कर दी कुटाई,
भव्या मोटर्स ने ग्राहक के पैसे लौटाने से किया मना, क्रान्ति सेना ने कर दी कुटाई, तब जाकर संचालक ने माफी मांगी और पैसे वापस किए
रायपुर
धमतरी रोड पचपेड़ी नाका पास स्थित भव्या मोटर्स के संचालक ने ग्राहक के पैसे लौटाने से मना करने का मामला सामने आया है, कोरबा निवासी एक व्यक्ति ने रायपुर के इस शो रूम में पुरानी स्कार्पियो वाहन खरीदने के लिए एडवांस में 11 हजार देकर सौदा फिक्स किया था। किसी कारणवश सौदा कैंसल हो गया व संचालक द्वारा एडवांस का पैसा वापस करने सहमति भी बनीं थीं। ग्राहक को तीन महीने तक पैसा वापस करने के लिए घुमाते रहे।
विगत दिनों ग्राहक पैसा लेने शो रूम आया तो संचालक ने आफिस में घंटों बिठाया रहा, फिर पैसा वापस नहीं मिलेगा बोलके अभद्रता से बात किया, ग्राहक के निवेदन करने पर भी गाली गलौज करने लगे। पैसा वापस नहीं मिलेगा जो करना है कर लो बोलके धमकी दी और शो रूम से भगा दिया। घटना की जानकारी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रायपुर जिला शहर अध्यक्ष राजकुमार साहू को मिलते ही ग्राहक व रायपुर के सेनानियों साथ भव्या मोटर्स में धमक गये। सेना के पदाधिकारी संचालक से पैसे लौटाने कहा गया, इस पर भी संचालक द्वारा बदतमीजी से बात कर भगाने लगे। इतने में गुस्साए क्रान्ति सेना के कार्यकर्ताओं ने संचालक की कुटाई कर दी, तब जाके शो रूम वाले ने ग्राहक से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी और पैसे भी वापस किए।
