नाबालिक बच्ची को जान से मारने की नियत से प्राणघातक वार करने वाला आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
नाबालिक बच्ची को जान से मारने की नियत से प्राणघातक वार करने वाला आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
राजिम
ग्राम सुरसाबांधा थाना राजिम में कल हुई थी घटना | > आरोपी गैंदलाल यादव पुलिस के डर से हो गया था फरार । विवरण : -
राजिम थाना से मिली जानकारी के अनुसार 16.11.2020 के शाम करीब 04.30 बजे आरोपी गैंदलाल यादव शराब के नशे में हाथ में डण्डा लेकर नारायण यादव के घर आकर , नारायण को गाली गलौच कर मारपीट करने लगा था , जिसे प्रार्थी संतोष साहू देखकर बीच बचाव कर उसे छुड़ा रहा था , तभी आरोपी गैंदलाल बोला हम दोनो भाईयो को छुड़ाने वाला कौन होता है कहते हुये अपने हाथ में रखे तेंदू के डण्डा से घुमाकर प्रार्थी एवं छोटी बच्ची निधी साहू के उपर प्राण घातक वार कर गंभीर चोट पहुचांया है । जिस पर थाना राजिम में अपराध धारा 307 भादवि , कायम कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबडा , गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में -थाना राजिम में आरोपी को 24 घंटे के अंदर आज दिनांक 18-11-2020 के 12-45 बजे गिरुफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया । इस कार्य में थाना प्रभारी आर.के.साहू , सउनि . देवकुमार वर्मा , आर . 150 राजेश ध्रुव , आर 146 टेमन दुबे , आर . 229 पवन सेन , आर . चालक क्र 362 अलीम कुरैशी , सैनिक 97 विक्की सोनी का विशेष योगदान रहा । गिरफ्तार आरोपी : गैंदलाल यादव पिता बिसाहू राम उम 31 वर्ष ग्राम सागर मोटर वाईडिंग दुकान के बगल सुरसाबांधा , थाना राजिम जिला गरियाबंद , ( छ.ग. ) ।
